सरकार की चेतावनी: नए USSD स्कैम से रहें सतर्क, एक गलत डायल से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
डिलीवरी कॉल के नाम पर नया साइबर फ्रॉड, एक डायल से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट USSD कोड से कॉल फॉरवर्डिंग कर रहे हैं हैकर्स, बिना इंटरनेट हो रहा स्कैम सरकार की सख्त चेतावनी: इन नंबरों को गलती से भी न करें डायल

Cyber fraud: सरकार ने एक नए और खतरनाक ऑनलाइन फ्रॉड को लेकर आम लोगों को अलर्ट किया है। गृह मंत्रालय की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी I4C (Indian Cyber Crime Coordination Centre) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि साइबर ठग अब USSD कोड के जरिए लोगों के बैंक खाते खाली कर रहे हैं।
कैसे होता है यह नया स्कैम?
साइबर अपराधी खुद को डिलीवरी एजेंट, कुरियर बॉय या किसी सर्विस प्रोवाइडर के रूप में पेश करके कॉल करते हैं। वे पार्सल डिलीवरी या नेटवर्क समस्या का बहाना बनाते हैं और आपको कुछ खास नंबर डायल करने के लिए कहते हैं। जैसे ही आप उनके बताए गए नंबर डायल करते हैं, आपके मोबाइल पर आने वाली सभी कॉल्स हैकर्स के नंबर पर फॉरवर्ड हो जाती हैं। इसके बाद OTP, बैंक कॉल्स और जरूरी अलर्ट ठगों तक पहुंच जाते हैं, जिससे वे आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकते हैं।
क्या है USSD स्कैम?
USSD (Unstructured Supplementary Service Data) एक ऐसी मोबाइल सर्विस है, जो बिना इंटरनेट के काम करती है। इसका इस्तेमाल बैलेंस चेक, कॉल फॉरवर्डिंग जैसी सुविधाओं के लिए किया जाता है। हैकर्स इसी फीचर का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। वे पहले आपको एक USSD कोड डायल करने को कहते हैं और फिर अपना मोबाइल नंबर डालने के लिए बोलते हैं। इससे कॉल फॉरवर्डिंग एक्टिव हो जाती है।
गलती से भी इन नंबरों को डायल न करें
अगर कोई आपको नीचे दिए गए नंबर डायल करने को कहे, तो तुरंत सतर्क हो जाएं: 21मोबाइल नंबर#, 67मोबाइल नंबर#, 61मोबाइल नंबर#, 62मोबाइल नंबर#, इन कोड्स के जरिए आपके फोन की कॉल्स किसी दूसरे नंबर पर ट्रांसफर हो जाती हैं।
अगर गलती से डायल हो जाए तो क्या करें?
अगर आपने गलती से इनमें से कोई भी कोड डायल कर दिया है, तो तुरंत अपने मोबाइल से, ##002# डायल करें। इससे आपके नंबर पर लगी सभी कॉल फॉरवर्डिंग सेवाएं बंद हो जाएंगी। फ्रॉड की शिकायत कहां करें? संचार साथी ऐप या वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करें, फीचर फोन यूजर 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें, cybercrime.gov.in पर भी रिपोर्ट की जा सकती है। सरकार की अपील, सरकार ने लोगों से अपील की है कि, किसी अनजान कॉल पर भरोसा न करें, किसी के कहने पर कोई भी USSD कोड डायल न करें, OTP, बैंक डिटेल या पर्सनल जानकारी साझा न करें। थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है।



