राजू भाई करपड़ा और प्रवीण राम को जमानत, केजरीवाल बोले सच की जीत
गुजरात के किसान नेताओं को कोर्ट से जमानत अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना AAP ने कहा– दमन के आगे नहीं झुकेंगे किसान

Gujrat news: गुजरात के किसानों की आवाज उठाने पर कई महीनों से जेल में बंद राजू भाई करपड़ा और प्रवीण राम समेत अन्य लोगों को जमानत मिलने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसे सच की जीत बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए गुजरात की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा, सत्यमेव जयते। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के किसानों की आवाज बने आम आदमी पार्टी के नेता राजू भाई करपड़ा और प्रवीण राम सहित अन्य साथियों को कोर्ट से जमानत मिलना सच की जीत है।
भाजपा पर जुल्म और साजिश का आरोप
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि गुजरात के किसानों की आवाज दबाने के लिए भाजपा ने जुल्म और साजिश का सहारा लिया था, लेकिन यह सब कोर्ट में बेनकाब हो गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी भाजपा की जेल और दमन के आगे झुकने वाली नहीं है। यह गुजरात और किसानों के सम्मान की लड़ाई है और पार्टी इसे जीतकर रहेगी।
एक्स पर भी दी प्रतिक्रिया
अरविंद केजरीवाल ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा कि सत्यमेव जयते। किसानों की आवाज दबाने के लिए गुजरात में भाजपा सरकार ने जिस जुल्म और साजिश का सहारा लिया, वह आज कोर्ट में उजागर हो गई। गुजरात में किसानों की आवाज बने राजू भाई करपड़ा और प्रवीण राम सहित सभी साथियों को जमानत मिलना सच की जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जेल, डर और दमन से न तो गुजरात के किसान झुकेंगे और न ही आम आदमी पार्टी। यह लड़ाई गुजरात के किसानों और गुजरात के सम्मान की है और इसे हम जीतकर रहेंगे।



