केंद्रीय बजट 2026-27: खेलो इंडिया मिशन और ‘समर्थ पहल’ से खेल सेक्टर को नई रफ्तार

बजट 2026-27 में खेल सेक्टर पर बड़ा फोकस खेलो इंडिया मिशन से बदलेगी खिलाड़ियों की तैयारी समर्थ पहल से सस्ता और बेहतर स्पोर्ट्स सामान

Budget 2026: देश के साल 2026-27 के केंद्रीय बजट का ऐलान करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खेल सेक्टर को लेकर भी बड़े फैसलों की घोषणा की। अपने बजट भाषण में उन्होंने कहा कि भारत में हाई-क्वालिटी और किफायती स्पोर्ट्स सामान के निर्माण के लिए ग्लोबल हब बनने की पूरी क्षमता है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने हाई-क्वालिटी स्पोर्ट्स सामान की मैन्युफैक्चरिंग और रिसर्च के लिए एक खास ‘समर्थ पहल’ का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने खेलो इंडिया को लेकर भी बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगले दशक में खेल सेक्टर को पूरी तरह बदलने के लिए खेलो इंडिया मिशन शुरू किया जाएगा।

 

खेलो इंडिया की बदलेगी तस्वीर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि खेलो इंडिया मिशन के जरिए देश में खेल सेक्टर की तस्वीर बदलेगी। इस मिशन के तहत खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से एकीकृत प्रतिभा विकास किया जाएगा। इसके अलावा प्रशिक्षकों और सहायक स्टाफ का व्यवस्थित विकास होगा। खेलों में विज्ञान और तकनीक का एकीकरण किया जाएगा। खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं और टूर्नामेंटों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धा के लिए खेल अवसंरचना के विकास पर भी जोर दिया जाएगा।

 

खेल सामान सस्ता करने के लिए ‘समर्थ पहल’

केंद्रीय वित्त मंत्री ने बजट भाषण में खेलकूद के सामानों के निर्माण और उनकी गुणवत्ता सुधार के लिए नई समर्थ पहल का प्रस्ताव रखा। इस पहल के जरिए देश में ही उच्च गुणवत्ता वाले स्पोर्ट्स सामान का निर्माण किया जाएगा। इससे मेक इन इंडिया को मजबूती मिलेगी और खेल उपकरणों के आयात पर निर्भरता कम होगी। घरेलू कंपनियों को वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धी बनने का मौका मिलेगा। इस साल होने वाले एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स को देखते हुए खेल सेक्टर के लिए यह बजट बेहद अहम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button