यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 9 IAS अधिकारियों के तबादले

यूपी में 9 IAS अधिकारियों के तबादले कई अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 9 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश में कई अधिकारियों को उनके मौजूदा पद के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

 

किसे क्या जिम्मेदारी मिली

एस.एम. देवराज को उनके वर्तमान पद प्रमुख सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के साथ ही प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी का महानिदेशक बनाया गया है। अनुराग यादव को समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। आलोक कुमार-III को नियोजन एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग के साथ आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। साथ ही उन्हें वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी और जीरो पावर्टी का नोडल अधिकारी भी बनाया गया है। सौरभ बाबू को ग्राम्य विकास विभाग के साथ दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान का महानिदेशक बनाया गया है। रवि रंजन को यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन और यूपी एग्रो से हटाकर चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।

 

टी.के. शिबु को कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के साथ यूपी एग्रो का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। हिमांशु कौशिक को यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। सौम्या गुरूरानी को नगर आयुक्त, नगर निगम शाहजहांपुर बनाया गया है। डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा को शाहजहांपुर नगर निगम से हटाकर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में अपर प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button