यूपी चुनाव 2027: BSP अकेले लड़ेंगी चुनाव, मायावती ने गठबंधन पर लगाया विराम

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर BSP ने साफ किया रुख मायावती ने गठबंधन से किया इनकार, अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कांग्रेस, सपा और BJP पर साधा सीधा राजनीतिक निशाना

Mayawati news: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। ब्राह्मण, मुस्लिम समेत अलग-अलग सामाजिक वर्गों के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं। इसी बीच BSP सुप्रीमो Mayawati ने बड़ा राजनीतिक ऐलान करते हुए साफ कर दिया है कि आगामी चुनाव में पार्टी किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी और अकेले दम पर मैदान में उतरेगी।

 

कांग्रेस, सपा और BJP पर सीधा हमला

मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों की सोच संकीर्ण और बाबा साहेब B. R. Ambedkar के विचारों के खिलाफ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये पार्टियां केवल चुनावी लाभ के लिए BSP से गठबंधन की बात करती हैं, जबकि असल में इनकी नीतियां अंबेडकरवादी सोच से मेल नहीं खातीं। मायावती ने कहा कि पिछले अनुभव बताते हैं कि ऐसे गठबंधन से BSP को फायदा नहीं, बल्कि नुकसान ही हुआ है।

 

2027 मिशन पर फोकस

BSP प्रमुख ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि वे किसी भी तरह की अफवाह या राजनीतिक साजिश में न उलझें। उन्होंने कहा कि विरोधी दल पार्टी का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन BSP का लक्ष्य 2027 में मजबूती के साथ चुनाव लड़ना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से “हाथी की मस्त चाल” चलते रहने की अपील की।

 

2007 की जीत दोहराने का लक्ष्य

मायावती ने 2007 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह पार्टी ने अकेले दम पर पूर्ण बहुमत हासिल किया था, उसी इतिहास को दोहराने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने भरोसा जताया कि संगठन की मजबूती और सामाजिक समीकरणों के सहारे BSP फिर से सत्ता में वापसी कर सकती है।

Related Articles

Back to top button