यूएई में बंद भाई के लिए सेलिना जेटली को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत

दिल्ली हाई कोर्ट ने विदेश मंत्रालय को जारी किया नोटिस, सेलिना जेटली के भाई मेजर विक्रांत जेटली यूएई में हिरासत में, कोर्ट ने कहा, मिले कानूनी प्रतिनिधित्व और नियमित जानकारी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने भाई मेजर (रिटायर्ड) विक्रांत जेटली की रिहाई को लेकर दायर की थी याचिका, कोर्ट ने विदेश मंत्रालय को दिया सख्त निर्देश

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। उनके भाई मेजर (रिटायर्ड) विक्रांत जेटली, जो इस समय यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) की जेल में हैं, के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को अहम आदेश जारी किया है। कोर्ट ने भारत सरकार को निर्देश दिया है कि सेलिना के भाई को प्रभावी कानूनी सहायता मिले और परिवार को उनकी स्थिति और कानूनी प्रक्रिया की जानकारी लगातार दी जाती रहे।

 

भाई दूज पर लिखा था इमोशनल पोस्ट

कुछ दिन पहले भाई दूज के मौके पर सेलिना जेटली ने अपने भाई को याद करते हुए एक भावनात्मक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने लिखा था। तुम्हारी बहन तुम्हारे साथ खड़ी है, चाहे कुछ भी हो जाए। कोई भी हमारे बीच कभी नहीं आ सकता।

 

आखिरी बार 6 सितंबर को हुई थी बात

जस्टिस सचिन दत्ता ने सेलिना की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने विदेश मंत्रालय (MEA) को नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिया है कि एक नोडल ऑफिसर नियुक्त किया जाए, जो परिवार और यूएई की अथॉरिटीज के बीच समन्वय बनाए रखे।

सुनवाई के दौरान सेलिना खुद भी कोर्ट में मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि 6 सितंबर 2024 को आखिरी बार अपने भाई से बात की थी, उसके बाद से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। साथ ही उन्हें केवल सीमित काउंसलर एक्सेस दिया गया है।

 

क्या कहा याचिका में

सेलिना जेटली की याचिका में बताया गया है कि उनके भाई मेजर विक्रांत जेटली साल 2016 से यूएई में रह रहे थे और एक ट्रेडिंग एंड रिस्क मैनेजमेंट फर्म में काम कर रहे थे। उन्हें अस्पष्ट परिस्थितियों में हिरासत में लिया गया।सेलिना के वकील ने कोर्ट में कहा कि बिना उचित कानूनी प्रतिनिधित्व और नियमित बातचीत के किसी को लंबे समय तक हिरासत में रखना उनके मूलभूत मानवाधिकारों और अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है।

Related Articles

Back to top button