मुंबई में मॉडल से छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर लिखकर लगाई मदद की गुहार

गोरेगांव में मॉडल के साथ बीच सड़क पर छेड़छाड़ पीड़िता ने सोशल मीडिया पर लिखकर मांगी मदद मुंबई पुलिस ने पोस्ट देखने के बाद महिला से संपर्क किया

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक मॉडल के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। 22 वर्षीय महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती साझा करते हुए मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मॉडल ने इंस्टाग्राम और X पर पूरी घटना बताई, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उससे संपर्क किया है। महिला का कहना है कि बुधवार रात गोरेगांव (पश्चिम) में एक अज्ञात शख्स ने पीछे से आकर उसे गलत तरीके से छुआ।

 

क्या है पूरा मामला?

पीड़िता ने बताया कि वह रेडिसन होटल के पास फ्लाईओवर पार कर रही थी और फोन पर बात कर रही थी। तभी एक अजनबी ने पीछे से गलत तरीके से छुआ और गाड़ियों के बीच से भाग निकला। महिला ने बताया कि सड़क पर मौजूद किसी भी व्यक्ति ने उसकी मदद नहीं की, और न ही पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100 पर कॉल उठाया गया।

 

मॉडल की आपबीती

महिला ने पोस्ट में लिखा कि वह सतर्क होकर चल रही थी, लेकिन एक आदमी अचानक पीछे से गलत तरीके से छूकर भाग गया। वह चिल्लाती रही लेकिन किसी ने मदद नहीं की। उसने उस शख्स का पीछा भी किया, मगर वह गायब हो गया। महिला का कहना है कि लगातार कई पुलिस हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल किया, लेकिन एक भी कॉल रिसीव नहीं हुआ। उसने सवाल उठाया कि मुंबई जैसे सुरक्षित माने जाने वाले शहर में बीच सड़क पर ऐसी घटना कैसे हो सकती है और कोई मदद क्यों नहीं करता।

 

पुलिस ने क्या किया?

X पर महिला की पोस्ट देखने के बाद मुंबई पुलिस ने उससे संपर्क किया और जांच के लिए उसकी डिटेल्स मांगी हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और पीड़िता से बातचीत भी कर चुकी है।

Related Articles

Back to top button