मुंबई में मेट्रो निर्माण स्थल पर हादसा, 1 की मौत, 4 घायल
मुंबई के मुलुंड में मेट्रो निर्माण स्थल पर बड़ा हादसा। 1 की मौत, 4 घायल; राहत और बचाव कार्य जारी। हादसे की जांच एमएमआरडीए और पुलिस कर रही है।

Maharashtra news: मुंबई के मुलुंड इलाके के जॉनसन गार्डन के पास शनिवार दोपहर करीब 12:20 बजे मेट्रो निर्माण स्थल पर एक बड़ा हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, मेट्रो पिलर का एक हिस्सा टूटकर नीचे सड़क पर चल रहे ऑटो और निजी कारों पर गिर गया। इस घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
मृतक और घायलों की जानकारी
रामधन यादव, पुरुष – मृत राजकुमार इंद्रजीत यादव, पुरुष, 45 वर्ष – आईसीयू में गंभीर, महेंद्र प्रताप यादव, पुरुष, 52 वर्ष – अस्पताल में स्थिर, दीपा रुहिया, महिला, 40 वर्ष – अस्पताल में स्थिर, घटना के तुरंत बाद मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस और मेट्रो स्टाफ राहत और बचाव कार्य में जुट गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीएमसी के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान सीमेंट का पिलर टूटकर सड़क पर गिरा।
अधिकारियों और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं
स्थानीय भाजपा विधायक मिहिर कोटेचा ने हादसे को एमएमआरडीए की लापरवाही बताया। एमएमआरडीए के कमिश्नर संजय मुखर्जी ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। इसके अलावा, विधायक ने थर्ड पार्टी ऑडिट की मांग भी की है।पुलिस और संबंधित एजेंसियां हादसे के कारणों की जाँच कर रही हैं और यह भी देख रही हैं कि क्या निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। आसपास के इलाके में ट्रैफिक डायवर्ट किया गया और मलबा हटाने का काम शुरू किया गया।



