मिडिल ईस्ट युद्ध जल्द खत्म हो सकता है? ट्रंप का दावा– “निशाना लगाने को कुछ बचा नहीं”, ईरान ने रखी युद्धविराम की शर्त

ट्रंप बोले– “जब चाहूँ युद्ध खत्म कर सकता हूँ” ईरान ने युद्धविराम के लिए रखी सख्त शर्त तेल संसाधनों को लेकर अमेरिका पर गंभीर आरोप

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध “बहुत जल्द खत्म हो सकता है”, क्योंकि अब “निशाना बनाने के लिए लगभग कुछ बचा ही नहीं है।” एक्सियोस से बातचीत में उन्होंने कहा, “जब भी मैं चाहूँ, यह युद्ध खत्म हो सकता है।”

 

ट्रंप का घरेलू राजनीति पर भी हमला

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर अमेरिकी कांग्रेस सदस्य Thomas Massie पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैसी को अमेरिकी इतिहास के सबसे खराब रिपब्लिकन सांसदों में गिना जाएगा। ट्रंप ने यह भी लिखा कि केंटकी की प्राइमरी में उन्हें एक “सच्चे अमेरिकी देशभक्त” के खिलाफ हार का सामना करना पड़ सकता है। पोस्ट के अंत में ट्रंप ने लिखा, “मुझे केंटकी से प्यार है।”

 

ईरान ने रखी युद्धविराम की शर्त

इस बीच ईरान के उप विदेश मंत्री Kazem Gharibabadi ने कहा कि युद्धविराम के लिए तेहरान की पहली शर्त है कि आगे किसी भी तरह की आक्रामक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि चीन, रूस और फ्रांस सहित कई देश संघर्ष खत्म कराने के लिए ईरान से संपर्क कर रहे हैं।

 

ईरान का अमेरिका पर तेल को लेकर आरोप

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Esmail Baghaei ने अमेरिका की नीतियों पर कड़ी आलोचना की। उनका कहना है कि अमेरिका और इज़राइल की कार्रवाई के पीछे असली मकसद ईरान के तेल भंडारों पर नियंत्रण करना है। बग़ाई के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन ईरान के ऊर्जा संसाधनों को वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर प्रभुत्व स्थापित करने की रणनीति का अहम हिस्सा मानता है। उन्होंने कहा कि ईरान न केवल इस आक्रामक युद्ध के खिलाफ अपनी रक्षा कर रहा है, बल्कि वह संप्रभुता और आत्मनिर्णय के सिद्धांतों की भी रक्षा कर रहा है। बग़ाई ने चेतावनी दी कि महाशक्तियों की “धमकी वाली राजनीति” वैश्विक संकट को और गहरा कर सकती है।

Related Articles

Back to top button