भिलाई स्टील प्लांट में ब्लास्ट के बाद आग, 7 मजदूर झुलसे
भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा टरबाइन ब्लास्ट के बाद लगी आग 7 मजदूर झुलसे, जांच जारी

Chattisgarh news: छत्तीसगढ़ के Bhilai स्थित Bhilai Steel Plant में बड़ा हादसा हो गया। पावर प्लांट के टरबाइन सेक्शन में ब्लास्ट के बाद आग लग गई, जिसमें 7 कर्मचारी झुलस गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे स्टीम टर्बो जेनरेटर-4 की टरबाइन यूनिट में अचानक ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। टरबाइन हॉल में देखते ही देखते घना धुआं भर गया। सूचना मिलते ही प्लांट की फायर टीम हरकत में आई और तीन दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर जल्द काबू पा लिया गया।
मजदूरों को आई चोटें
इस हादसे में 7 मजदूर घायल हो गए हैं, जिनमें से कुछ को जलने की चोटें आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए Pandit Jawaharlal Nehru Hospital में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक ज्यादातर मजदूरों के हाथ-पैर झुलसे हैं।
आग की वजह अभी साफ नहीं
शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या ओवरहीटिंग को आग की वजह माना जा रहा है, लेकिन अभी तक इसकी पुख्ता पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल जांच जारी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राहत की बात ये रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो नुकसान और बड़ा हो सकता था।



