फुकेट एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान हादसे का शिकार, लैंडिंग के दौरान टूटा नोज-व्हील

हैदराबाद-फुकेट एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी फुकेट एयरपोर्ट पर उतरते समय विमान का नोज-व्हील टूटा घटना के बाद कुछ समय के लिए रनवे पर उड़ान संचालन प्रभावित

Air india: हैदराबाद से थाईलैंड के फुकेट जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक विमान के फुकेट एयरपोर्ट पर उतरते समय उसका नोज-व्हील टूट गया, जिसकी वजह से विमान रनवे पर घर्षण करता हुआ रुक गया। एयरलाइन ने बुधवार को इस घटना की पुष्टि की है।

 

रनवे पर फंसा विमान, उड़ान संचालन प्रभावित

घटना के बाद विमान रनवे पर ही फंस गया, जिसके चलते फुकेट एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए उड़ान संचालन रोकना पड़ा। यह विमान बोइंग 737-मैक्स-8 था, हालांकि उसमें सवार यात्रियों की संख्या को लेकर तुरंत जानकारी सामने नहीं आई है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने बयान में कहा कि 11 मार्च को हैदराबाद-फुकेट उड़ान को लैंडिंग के समय नोज-व्हील से जुड़ी तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा।

 

इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के मुताबिक, फ्लाइट IX 938 ने हैदराबाद से तय समय सुबह 6:20 बजे की जगह 6:42 बजे उड़ान भरी थी। बाद में फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्थानीय समयानुसार करीब 11:40 बजे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। नोज-व्हील विमान के लैंडिंग गियर सिस्टम का अहम हिस्सा होता है, जो लैंडिंग और रनवे पर विमान की दिशा नियंत्रित करने में मदद करता है।

Related Articles

Back to top button