पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर तबादले, 73 अधिकारी बदले गए
चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर तबादले 73 रिटर्निंग अधिकारियों को तुरंत बदला गया चुनाव आयोग ने सख्ती के साथ तैयारियां तेज कीं

West bengal: Election Commission of India ने पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और चुनावी तैयारियां भी तेजी पकड़ चुकी हैं। आचार संहिता लागू होते ही आयोग पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गया है।
73 अधिकारियों का बड़ा ट्रांसफर
चुनाव आयोग ने सोमवार देर रात बड़ा फैसला लेते हुए पश्चिम बंगाल में 73 रिटर्निंग अधिकारियों का तबादला कर दिया। आयोग के सचिव Sujit Kumar Mishra ने इस संबंध में आदेश जारी किया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे 24 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक नई जगह पर रिपोर्ट करें और 25 मार्च को होने वाले चुनावी प्रशिक्षण में शामिल हों।
दो चरणों में होगा मतदान
West Bengal में विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोटिंग होगी, जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान कराया जाएगा। चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
7 करोड़ से ज्यादा वोटर्स करेंगे मतदान
राज्य में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं और करीब 7.04 करोड़ मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। 7 मई 2026 को मौजूदा सरकार का कार्यकाल खत्म हो रहा है, इसलिए उससे पहले नई सरकार चुन ली जाएगी। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है।



