दिल्ली में एमसीडी के 12 वार्डों में उपचुनाव शुरू, मतदाताओं पर रहेगी नजर

राजधानी दिल्ली के 12 वार्डों में एमसीडी उपचुनाव सुबह से जारी, मतदाताओं पर रहेगा भाजपा और आप का दबाव

राजधानी दिल्ली के 12 वार्डों में आज नगर निगम के उपचुनाव हो रहे हैं। सुबह से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया है और वोटिंग शाम 5:30 बजे तक चलेगी। इस उपचुनाव को इस साल की शुरुआत में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद राजधानी के मतदाताओं के मूड को समझने का अहम अवसर माना जा रहा है। भाजपा ने आठ महिला उम्मीदवार, आप ने छह और कांग्रेस ने पांच महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे हैं।

 

सीएम रेखा गुप्ता ने मतदान की अपील

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने जनता से अपील करते हुए कहा कि यह उपचुनाव केवल मतदान का अवसर नहीं, बल्कि साझा आकांक्षाओं को सशक्त करने का मौका है। उन्होंने मतदाताओं से घर से निकलकर अपने मतदान केंद्र पहुंचने और उस उम्मीदवार को चुनने का आग्रह किया जो उनके क्षेत्र में प्रशासनिक पारदर्शिता, सुशासन और विकास सुनिश्चित कर सके। उनका कहना था, “आपका एक वोट ‘विकसित दिल्ली’ के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा।”

 

भारी सुरक्षा के बीच मतदान जारी

राज्य निर्वाचन आयोग ने 143 मतदान केंद्रों पर कुल 580 बूथ स्थापित किए हैं। निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए 2,320 कर्मी, 580 होमगार्ड और 2,265 अन्य कर्मचारी तैनात हैं। इसके अलावा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 13 कंपनी भी सुरक्षा में तैनात की गई हैं। इस उपचुनाव में कुल 51 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 26 महिलाएं शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button