दिल्ली धमाके के बाद पाकिस्तान में मची घबराहट, एक्सपर्ट बोले, “भारत का नाम लेना बाकी है

दिल्ली ब्लास्ट के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है, मीडिया से लेकर सरकार तक सब घबराए हुए हैं। भारत ने भले अभी नाम न लिया हो, लेकिन पाकिस्तान को जवाबी कार्रवाई का डर सता रहा है।

दिल्ली ब्लास्ट की जांच जारी है लेकिन अभी तक भारत ने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया है। फिर भी पाकिस्तान में पैनिक फैला हुआ है, मीडिया में घबराहट भरी रिपोर्टिंग चल रही है। पाकिस्तानी पत्रकारों ने खुद माना, “सरकार डर में है कि भारत कहीं उंगली न उठा दे।”

 

दिल्ली ब्लास्ट के बाद पाकिस्तान में बेचैनी

दिल्ली में सोमवार शाम हुए ब्लास्ट की जांच तेज़ी से चल रही है।भारत सरकार या किसी एजेंसी ने अब तक आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान का नाम नहीं लिया, लेकिन इस बीच पाकिस्तान में बौखलाहट का माहौल है। पाकिस्तानी टीवी चैनलों पर लगातार ऐसी रिपोर्टिंग हो रही है जिसमें यह साबित करने की कोशिश की जा रही है कि पाकिस्तान का इस धमाके से कोई लेना-देना नहीं है।

 

“पाकिस्तान की सरकार डर में है”,आरजू काजमी

पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजमी ने माना है कि उनकी सरकार इस वक्त डर के माहौल में है। उन्होंने कहा, “दिल्ली वाले अटैक के बाद मामलात बिगड़ते दिखाई दे रहे हैं। भारत ने अभी खुलकर नहीं कहा लेकिन जांच चल रही है। अगर किसी तरह का सबूत या बात सामने आई तो भारत पाकिस्तान की तरफ इशारा कर सकता है। पाकिस्तान की सरकार इस वक्त खौफ में है कि कहीं भारत उसका नाम न ले ले।” आरजू ने साफ कहा कि पाकिस्तान सरकार की यह चुप्पी और डर इस बात का सबूत है कि उसे भारत की प्रतिक्रिया का अंदाज़ा है।

 

पाकिस्तान सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल

आरजू काजमी ने पाकिस्तान की शहबाज सरकार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा , “दिल्ली में जो अटैक हुआ उस पर अब तक पाकिस्तान की तरफ से, किसी तरह का अफसोस या संवेदना नहीं जताई गई। प्रधानमंत्री या विदेश मंत्रालय को तुरंत बयान देना चाहिए था। जब तक आप यह नहीं कहेंगे कि आपको दुख है, तब तक दुनिया यही मानेगी कि आप किसी तरह से शामिल हैं।” आरजू ने कहा कि भारत को भी यही लग रहा होगा कि अगर पाकिस्तान ने कोई शोक संदेश नहीं दिया, तो जाहिर है बात कुछ और है।

 

अन्य पाक पत्रकारों की प्रतिक्रिया

पाकिस्तान की एक और पत्रकार आलिया ने कहा कि जब पाकिस्तान में कोई घटना होती है, तो भारत पर आरोप लगाया जाता है। तो अब अगर भारत पाकिस्तान पर आरोप लगाए, तो इसमें हैरानी की बात नहीं है। वहीं वरिष्ठ पत्रकार साबिर शाकिर ने भी कहा कि, “दिल्ली धमाके का इल्जाम पाकिस्तान पर ही आएगा , और शायद यही डर इस वक्त इस्लामाबाद में फैला हुआ है।”

 

पाकिस्तान में पैनिक की असली वजह

दरअसल दिल्ली ब्लास्ट ऐसे समय में हुआ है जब भारत की सीमा पर बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास चल रहा है। ऑपरेशन त्रिशूल के तहत जैसलमेर से लेकर सरक्रीक तक टैंक, अपाचे हेलीकॉप्टर और फाइटर जेट्स, दुश्मन ठिकानों पर हमले का अभ्यास कर रहे हैं। आज मरु ज्वाला अभ्यास के तहत सेना ने रेगिस्तान में टारगेट हिट किए, और कल अखंड प्रहार में हाइवे लैंडिंग और ड्रोन स्ट्राइक होंगी। पाकिस्तान को लग रहा है कि भारत के टैंक और एयरफोर्स पहले से ही बॉर्डर पर तैनात हैं, और यह किसी भी वक्त जवाबी कार्रवाई में बदल सकते हैं।

 

भारत का कड़ा संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को साफ कहा है ,“इस ब्लास्ट की साजिश रचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।” यह बयान ही बताने के लिए काफी है कि, भारत इस बार किसी भी आतंकी कार्रवाई को सीधे भारत पर हमला मानकर जवाब देगा।

 

निष्कर्ष

हालांकि जांच अभी जारी है, लेकिन पाकिस्तान में जो डर और घबराहट दिख रही है, वह आने वाले, दिनों के संकेत दे रही है। भारत के कड़े रुख और बॉर्डर पर सक्रियता से, पाकिस्तान में बेचैनी और बढ़ गई है।

Related Articles

Back to top button