दिल्ली धमाका, रवीना टंडन से लेकर थलपति विजय तक, सितारों ने जताया गुस्सा और दुख

लाल किले के पास हुए धमाके ने पूरे देश को दहला दिया। फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया पर जताया गुस्सा, दुख और चिंता।

पुरानी दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार को हुए कार ब्लास्ट ने पूरे देश को झकझोर दिया। धमाके में 11 लोगों की मौत और 29 से ज़्यादा के घायल होने की खबर ने सोशल मीडिया पर भी हड़कंप मचा दिया है। पुलिस इसे संभावित आतंकी साजिश मानकर हर एंगल से जांच में जुटी है। वहीं, बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के कई सितारों ने इस घटना पर दुख और नाराज़गी जताई है।

 

रवीना टंडन का दर्द ,“वे फिर से वापस आ गए हैं…”

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम और X पर पोस्ट करते हुए इस हादसे को “भयानक और डरावना” बताया। उन्होंने लिखा  “वे फिर से वापस आ गए हैं…” साथ ही, रवीना ने पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना करते हुए कहा, “दिल्ली विस्फोट में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति संवेदना। बहुत ही भयानक खबर।”

 

थलपति विजय बोले ,“खबर से स्तब्ध हूं…”

साउथ सुपरस्टार और नेता थलपति विजय ने X पर लिखा — “दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार बम विस्फोट की खबर से मैं बेहद स्तब्ध और दुखी हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

 

 रिद्धिमा कपूर साहनी, “ईश्वर दोषियों को सज़ा दे”

अभिनेता रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा  “मेरी प्रार्थनाएं उन लोगों के लिए हैं जिन्होंने अपनी जान गँवाई है। उनके परिवारों और घायल लोगों के लिए दुआएं। लाल किला विस्फोट से दुखी हूँ, ईश्वर दोषियों को ढूंढे और उन्हें कड़ी सजा दे।”

 

विनीत कुमार सिंह , “दिल दहला देने वाला हादसा”

‘छावा’ फेम एक्टर विनीत कुमार सिंह ने लिखा  “दिल्ली में हुए दिल दहला देने वाले हादसे से हैरान और बहुत दुखी हूं मृतकों और पीड़ित परिवारों के लिए दुआएं।” देश की राजधानी में हुए इस धमाके ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था और खुफिया तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button