FAKE NEWS: धर्मेंद्र पाजी के निधन की उड़ी झूठी अफवाहों पर बेटी ईशा देओल ने क्या दिए बयान?

सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबरों से मचा हड़कंप। ईशा देओल ने पोस्ट कर दी सफाई कहा, “पापा स्थिर हैं, अफवाहों पर ध्यान न दें।”

FAKE NEWS: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की अफवाहों ने मंगलवार सुबह से ही सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ देश में हलचल मचा दी। कई मीडिया चैनलों और सोशल प्लेटफॉर्म्स पर अचानक खबर चलने लगी कि अभिनेता का निधन हो गया है। वहीं दूसरी ओर, धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने इन खबरों को झूठा और भ्रामक बताते हुए सख्त प्रतिक्रिया दी है।

 

FAKE NEWS: ईशा देओल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर लिखा “ऐसा लगता है कि मीडिया हद से ज़्यादा झूठी खबरें फैला रहा है। मेरे पिताजी की हालत स्थिर है और वे ठीक हो रहे हैं। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि वे हमारे परिवार को गोपनीयता प्रदान करें। पापा के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना के लिए थैंक्यू।”- ईशा देओल

 

FAKE NEWS:धर्मेंद्र इन दिनों मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रही है। सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के बीच, ईशा देओल की यह पोस्ट आने के बाद फैंस और बॉलीवुड से जुड़े लोग राहत की सांस ले रहे हैं। धर्मेंद्र के चाहनेवाले बड़ी संख्या में उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

 

FAKE NEWS:बता दें कि 89 वर्षीय धर्मेंद्र को उम्र संबंधी बीमारियों के चलते कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर आने के बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर शुरू हो गया था।

 

 

Related Articles

Back to top button