दिल्ली: दोस्तों ने ही किया शख्स की हत्या, शव को टुकड़ों में डालकर फेंका

दोस्तों ने ही किया शख्स की हत्या, लालच में शव को टुकड़ों में बांटा। मृतक का मोबाइल ऑन रखकर लोगों को दिखाया जिंदा। यमुना नदी से शव बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार।

New delhi:  दिल्ली के द्वारका में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। एक शख्स की हत्या उसके ही दोस्तों ने की और शव को टुकड़ों में काटकर बोरे में डालकर फेंक दिया। शुरुआती जांच में पता चला कि हत्या की वजह लालच था, मृतक के हाथों में सोने की अंगूठी और गले में चेन देखकर उसके दोस्तों ने ऐसा भयावह कदम उठाया। जानकारी के अनुसार, आरोपी दोस्तों ने मृतक को कमरे में बुलाया और पैसे की डिमांड की। जब उनकी डिमांड पूरी नहीं हुई, तो उन्होंने मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्यारों ने शव के साथ ही उसका फोन भी कब्जे में रखा और चालाकी से ऑन रखा ताकि सभी को लगे कि वह जिंदा है।

 

दिल्ली पुलिस का खुलासा

दिल्ली पुलिस की नारकोटिक्स टीम ने इस “ब्लाइंड केस” का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, 18 फरवरी को 48 साल के अनुरूप गुप्ता को उनके दोस्त ने बिंदापुर इलाके के किराए के कमरे में बुलाया था और 19 फरवरी को उसे मार डाला गया। अनुरूप गुप्ता छत्तीसगढ़ भवन की कैंटीन चलाते थे और सोने की अंगूठी और चेन पहनने का शौक रखते थे। यही शौक उनकी जान का कारण बन गया। चारों आरोपियों ने हत्यारत के बाद उनका मोबाइल ऑन रखा और मैसेज करके लोगों को यकीन दिलाया कि वह जिंदा हैं। चार दिन तक जब किसी से संपर्क नहीं हुआ, तो 23 फरवरी को मृतक की बहन ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई।

 

हत्या की योजना और गिरफ्तारी

जांच में सामने आया कि बिंदापुर के किराए के कमरे में हत्या की गई। हत्यारों ने शव को टुकड़ों में काटकर बोरे में डाला और रात के अंधेरे में वृंदावन की तरफ ले गए। यमुना नदी में शव के टुकड़े फेंक दिए। हालांकि, आरोपियों ने एक छोटी गलती कर दी  उनकी एक स्कूटी पुलिस के लिए सबूत बन गई। दिल्ली पुलिस ने यूपी पुलिस की मदद से यमुना नदी से शव के सभी हिस्से बरामद किए। चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक लड़की भी शामिल है।

Related Articles

Back to top button