गाजियाबाद में सिलेंडर चोरी से हड़कंप, पुलिस नाकाम; मध्य प्रदेश में अवैध कारोबार पर बड़ा एक्शन

गाजियाबाद में दो बार सिलेंडर चोरी, पुलिस खाली हाथ 90 हजार का नुकसान, सुरक्षा पर उठे सवाल मैहर में अवैध डीजल और गैस पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

Up news:  उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। एक ही गैस एजेंसी को चोरों ने दो बार निशाना बनाकर कुल 26 भरे सिलेंडर चोरी कर लिए, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं।

 

दो बार में 26 सिलेंडर चोरी

जानकारी के मुताबिक, चोर गोदाम की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और 14 भरे गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात ये है कि इससे पहले भी इसी एजेंसी से 12 सिलेंडर चोरी हो चुके हैं। दोनों ही मामलों में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

 

90 हजार का नुकसान

एजेंसी मैनेजर के अनुसार, लगातार हो रही चोरी से करीब 90 हजार रुपये का नुकसान हो चुका है। पुलिस की धीमी कार्रवाई से एजेंसी संचालक परेशान हैं और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

 

मध्य प्रदेश में प्रशासन का सख्त एक्शन

वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश के मैहर में जिला प्रशासन और पुलिस ने अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। अवैध डीजल, पेट्रोल और गैस सिलेंडर के खिलाफ सख्ती दिखाई जा रही है।

 

20 हजार लीटर डीजल और सिलेंडर बरामद

छापेमारी के दौरान करीब 20 हजार लीटर अवैध डीजल और बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर बरामद किए गए। कार्रवाई की भनक लगते ही कई ढाबा संचालक मौके से फरार हो गए। अमरपाटन इलाके से 14 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

 

9 मामलों में केस दर्ज

इसके अलावा छापेमारी में 47 लीटर अवैध शराब भी बरामद हुई है। पुलिस ने अब तक 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और आगे भी कार्रवाई जारी रहने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button