ईरान युद्ध का असर: नरसिंहपुर में किसान बैरल और टंकियों में जमा कर रहे डीज़ल

ईरान युद्ध के तनाव का असर भारत के गांवों तक पहुंचा नरसिंहपुर में किसान बैरल और टंकियों में भरवा रहे सैकड़ों लीटर डीज़ल रबी फसल की कटाई से पहले सप्लाई रुकने के डर से बढ़ी चिंता

Mp news: अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान पर किए जा रहे हमलों और बढ़ते युद्ध के तनाव का असर अब भारत के ग्रामीण इलाकों में भी दिखने लगा है। मध्य प्रदेश के कृषि प्रधान नरसिंहपुर जिले में किसान रबी फसल की कटाई को लेकर चिंतित हैं। किसानों को डर है कि अगर युद्ध लंबा चला तो तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं और डीज़ल की सप्लाई भी प्रभावित हो सकती है। इसी आशंका के कारण किसान अभी से डीज़ल का स्टॉक करने में जुट गए हैं।

 

खेती के लिए डीज़ल जरूरी, पेट्रोल पंपों पर बढ़ी भीड़

जिले में गेहूं सहित रबी की फसलें खेतों में तैयार खड़ी हैं और जल्द ही कटाई शुरू होने वाली है। ऐसे में ट्रैक्टर, थ्रेसर और अन्य कृषि उपकरण चलाने के लिए किसानों को बड़ी मात्रा में डीज़ल की जरूरत होगी। इसी वजह से पिछले दो दिनों से जिले के कई पेट्रोल पंपों पर किसानों की असामान्य भीड़ देखने को मिल रही है।

 

बैरल और पानी की टंकियों में खरीदा जा रहा डीज़ल

गांवों से किसान ट्रालियों में बैरल, ड्रम और बड़ी पानी की टंकियां लेकर पेट्रोल पंप पहुंच रहे हैं और एक बार में सैकड़ों लीटर डीज़ल भरवा रहे हैं। नरसिंहपुर के सालीचौका स्थित आनंद पेट्रोल पंप पर कई किसान 400 से 600 लीटर तक डीज़ल खरीदते नजर आए। किसानों का कहना है कि कटाई के समय किसी भी तरह की कमी से बचने के लिए अभी से स्टॉक करना जरूरी हो गया है।

 

आपूर्ति बाधित होने का डर, किसानों में बढ़ी चिंता

पेट्रोल पंप संचालकों के मुताबिक सुबह से शाम तक 1500 से 2000 लीटर तक डीज़ल तेजी से बिक रहा है। लंबी लाइनों के कारण किसानों को कई घंटे इंतजार भी करना पड़ रहा है, लेकिन फसल तैयार होने के कारण किसान कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। उनका मानना है कि अभी डीज़ल जमा कर लेना बेहतर है, ताकि कटाई के समय किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Back to top button