ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच इज़राइल की खुली धमकी, पांचवें दिन जंग और भीषण

ईरान में नए सुप्रीम लीडर के चयन के बीच इज़राइल की खुली चेतावनी। अमेरिका-इज़राइल के हमले तेज, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव। F-35 से याक-130 गिराने का दावा, हालात और गंभीर।

Iran crisis: ईरान, अमेरिका और इज़राइल के बीच जारी युद्ध आज पांचवें दिन में पहुंच गया है और हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। मिडिल ईस्ट के कई हिस्सों में हमले तेज हो गए हैं। अमेरिका और इज़राइल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई के बीच बयानबाज़ी भी बेहद आक्रामक होती जा रही है। इसी बीच इज़राइल के रक्षा मंत्री Israel Katz ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि ईरान जिस भी व्यक्ति को अगला सुप्रीम लीडर चुनेगा, उसे खत्म करना इज़राइल का लक्ष्य होगा। उनका यह बयान उस समय आया है जब ईरान में 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद दूसरी बार सुप्रीम लीडर का चयन हुआ है। अमेरिका-इज़राइल के संयुक्त हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर Ayatollah Ali Khamenei की मौत की खबर सामने आई है। इसके बाद ईरान ने बदले की कसम खाई है और क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

 

मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खामेनेई के बेटे Mojtaba Khamenei को नया सुप्रीम लीडर चुना गया है। बताया जा रहा है कि विशेषज्ञों की सभा ने उन्हें इस पद के लिए चुना। हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

 

इज़राइली रक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी

रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि इज़राइल को नष्ट करने की साजिश रचने वाले और ईरानी जनता को दबाने वाले हर नेता को निशाना बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नाम या ठिकाना कोई मायने नहीं रखता। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री के साथ मिलकर उन्होंने इज़राइली रक्षा बल (IDF) को “ऑपरेशन लायंस रोर” के तहत हर स्थिति के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है।

 

F-35 से याक-130 गिराने का दावा

इज़राइल ने दावा किया है कि उसके F-35 Lightning II फाइटर जेट ने तेहरान में घुसकर ईरान के Yakovlev Yak-130 विमान को मार गिराया। वहीं, तेहरान समेत कई शहरों में एयरस्ट्राइक जारी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुर्द इलाकों में भी बमबारी हो रही है। साथ ही लेबनान की राजधानी Beirut में भी हवाई हमलों की खबरें सामने आई हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है और दुनिया की नजरें अब आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button