ईरान को बड़ा झटका: IRGC प्रवक्ता अली मोहम्मद की मौत, तेहरान पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले
ईरान-इजरायल जंग का 21वां दिन, हालात बेकाबू तेहरान और हाइफा पर हमलों से बढ़ा तनाव खाड़ी देशों तक पहुंची जंग की आंच

Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) को चल रही जंग के बीच बड़ा नुकसान हुआ है। इजरायल के हमले में IRGC के प्रवक्ता अली मोहम्मद की मौत हो गई है, जिसकी पुष्टि खुद ईरान ने की है। मिडिल ईस्ट में जारी इस युद्ध का आज 21वां दिन है और हालात लगातार और गंभीर होते जा रहे हैं। Haifa पर ईरान के हमले के बाद इजरायल ने जबरदस्त जवाब दिया है। इसके तहत Tehran पर लगातार मिसाइल हमले किए जा रहे हैं। सामने आए वीडियो में तेज धमाके और धुएं के गुबार देखे जा सकते हैं, जिससे राजधानी में दहशत का माहौल है।
इससे पहले ईरान ने Dubai, Bahrain, Kuwait और United Arab Emirates पर भी हमले किए। बहरीन में एक गोदाम पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जबकि खाड़ी देशों में तैनात अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम हमलों को रोकने में जुटा है।इजरायल ने पहली बार Caspian Sea में ईरान के नौसैनिक ठिकानों को निशाना बनाया है। इस हमले में मिसाइल जहाज और कमांड सेंटर तबाह होने की खबर है, जिससे रूस की ओर जाने वाली सप्लाई लाइन पर भी असर पड़ सकता है। वहीं ईरान ने जवाबी कार्रवाई के तहत अपने एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव कर दिया है। Parchin Military Complex और करमन में IRGC के ठिकानों के पास भी बमबारी की खबरें सामने आई हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया है।



