ईरान का बड़ा दावा: F-35 फाइटर जेट को किया हिट, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

ईरान का दावा F-35 को किया टारगेट, वीडियो भी जारी अमेरिका बोला जेट सुरक्षित, लेकिन हमले से बढ़ी टेंशन स्टेल्थ जेट पर हमला, US की ताकत पर उठे सवाल

Iran crisis: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच ईरान ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उसने अमेरिका के एडवांस F-35 Lightning II फाइटर जेट को निशाना बनाया। ईरानी मीडिया के मुताबिक, यह जेट ईरान के एयरस्पेस में था, तभी उस पर हमला किया गया। घटना का एक वीडियो भी जारी किया गया है। हालांकि, हमले के बाद जेट को एक अमेरिकी एयरबेस पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और पायलट सुरक्षित बताया गया है।

 

F-35 पर हमले पर अमेरिका का क्या कहना है

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि F-35 एक कॉम्बैट मिशन पर था, तभी उस पर हमला हुआ। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि विमान पूरी तरह से नष्ट नहीं हुआ और उसे सुरक्षित उतार लिया गया। बावजूद इसके, युद्ध के बीच इतने एडवांस जेट पर हमला होना अमेरिका के लिए चिंता की बात माना जा रहा है।

 

क्यों खास है F-35 का निशाना बनना

F-35 दुनिया के सबसे आधुनिक फाइटर जेट्स में गिना जाता है, जिसकी कीमत करीब 100 मिलियन डॉलर (830 करोड़ रुपये से ज्यादा) है। इसकी सबसे बड़ी ताकत इसकी स्टेल्थ टेक्नोलॉजी है, जिससे यह दुश्मन के रडार से बच निकलता है। ऐसे में अगर ईरान ने इसे ट्रैक कर हिट किया है, तो यह अमेरिकी टेक्नोलॉजी पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

 

ईरान की एयर डिफेंस पर उठे नए सवाल

अब तक अमेरिका और इजरायल दावा करते रहे हैं कि ईरान की एयर डिफेंस सिस्टम कमजोर हो चुका है। लेकिन इस घटना के बाद साफ संकेत मिल रहे हैं कि ईरान की वायु रक्षा प्रणाली अभी भी सक्रिय है और जवाब देने की क्षमता रखती है।

 

युद्ध में बढ़ रहा अमेरिका का नुकसान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस संघर्ष में अमेरिका को अब तक कई सैन्य नुकसान उठाने पड़े हैं। कई ड्रोन और विमान खोने के साथ-साथ सैनिकों के हताहत होने की खबरें भी सामने आई हैं। इससे साफ है कि यह जंग अमेरिका के लिए आसान नहीं साबित हो रही।

 

ईरान के लिए मनोबल बढ़ाने वाली घटना

F-35 जैसे एडवांस जेट को निशाना बनाने का दावा ईरान के लिए मनोबल बढ़ाने वाला हो सकता है। वहीं, अमेरिका के लिए यह एक संकेत है कि उसे अपनी एयर स्ट्रैटेजी पर फिर से सोचने की जरूरत पड़ सकती है।

Related Articles

Back to top button