अमृतसर के कई प्राइवेट स्कूलों को बम धमकी वाले ईमेल, शहर में हड़कंप
अमृतसर के कई प्राइवेट स्कूलों को बम धमकी वाले ईमेल प्रशासन ने सभी स्कूल तुरंत बंद करने के निर्देश दिए पुलिस को फर्जी मेल होने का शक, जांच जारी

अमृतसर के कई नामी प्राइवेट स्कूलों में शुक्रवार सुबह बम धमकी वाले ईमेल पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। अचानक आए इन मैसेजों से स्टूडेंट्स, पैरेंट्स और स्कूल स्टाफ में दहशत फैल गई। ईमेल में दावा किया गया था कि स्कूल कैंपस में बम लगाए गए हैं। खास बात यह रही कि सभी स्कूलों को एक ही पैटर्न और लगभग एक जैसे शब्दों वाले ईमेल मिले।
सभी स्कूल तुरंत बंद करने के आदेश
धमकी की जानकारी मिलते ही डीसी अमृतसर ने जिले के सभी स्कूलों को तत्काल बंद करने का निर्देश जारी कर दिया। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों को तुरंत खाली कराया जा रहा है। कई स्कूलों ने पैरेंट्स को मैसेज भेजकर बच्चों को तुरंत लेकर जाने की अपील की है, खासकर बॉर्डर एरिया वाले इलाकों में यह प्रक्रिया तेज़ की गई है।
पुलिस जांच में जुटी, फर्जी मेल का शक
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें जांच में जुट गई हैं। शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि ये ईमेल फर्जी भी हो सकते हैं, हालांकि अधिकारियों ने अभी किसी नतीजे पर पहुंचने से इनकार किया है। स्कूल मैनेजमेंट भी आधिकारिक बयान देने से बच रहा है।



