एकनाथ शिंदे को दी गई Z कैटेगरी की सुरक्षा , आज करेंगे बैठक, सरकार गठन की दावेदारी करेंगे पेश

महाराष्ट्र में करीब दो हफ्ते से जारी राजनीतिक उठा पटक अब खत्म होती दिख रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आज विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा।

eknath-shinde महाराष्ट्र में करीब दो हफ्ते से जारी राजनीतिक उठा पटक अब खत्म होती दिख रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आज विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा। वहीं मुंबई पहुंचने से पहले एकनाथ शिंदे को Z कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है. इस कैटेगरी को CRPF का सुरक्षा कवच दिया गया है। फ़िलहाल एकनाथ शिंदे अकेले आ रहे हैं. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्यपाल से मिलूंगा। उसके बाद देवेंद्र फडणवीस से मिलूंगा।

एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फड़नवीस की आज बैठक होगी। मुंबई आने क बाद एकनाथ शिंदे सीधे सागर बंगले पर जाएंगे। एकनाथ शिंदे 51 विधायकों के समर्थन पत्र के साथ निकले हैं और आज देर शाम सरकार गठन की दावेदारी करेंगे ।

eknath-shinde कल देवेंद्र फडणवीस सीएम और शिंदे डिप्टी सीएम पद की लेंगे शपथ

बता दे कि आज दोपहर 3 बजे के बाद देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी के कोर टीम के नेता  और साथ ही एकनाथ शिंदे राज्यपाल से जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। कल 1 जुलाई को देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री और एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।  राजभवन में छोटा सा कार्यक्रम होगा।  शुरू में छोटा मंत्रिमंडल ही होगा उसके बाद  मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा और बाद में अन्य मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।

eknath-shinde महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री जल्द शपथ लेंगे

बता दे कि बीजेपी विधायक राहुल नार्वेकर ने कहा है कि महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री जल्द शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि हम राज्यपाल के न्योते का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि हमारे सामने दोनों विकल्प खुले हैं हम भी राजभवन तक नई सरकार का दावा पेश करने के लिए पहुंच सकते हैं। वहीं उन्होंने कल तक महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री मिल जाने के सवाल पर कहा कि  इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। क्योंकि हम चाहते हैं कि महाराष्ट्र को जल्द से जल्द नई सरकार मिले।

ये भी पढ़ें-एकनाथ शिंदे कैम्प की आज दोपहर 2 बजे बैठक, इस मुद्दे पर होगी चर्चा

ये भी पढ़ें-1 जुलाई से होंगे ये बड़े बदलाव, आपकी जेब पर भी पड़ेगा प्रभाव

Politics

Related Articles

Back to top button