युवक की गोली मारकर हत्या, हत्या का कारण जानकर होंगे हैरान

पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

जनपद आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के भेदौरा गांव में देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान गुडलक सिंह (23) के रूप में हुई। घायल गुडलक को स्थानीय लोग अस्पताल भी ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित बताया। हत्या की जानकारी मिलते ही देर रात बड़ी संख्या में पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी पहुंचकर घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गये। इस मामले में पांच लोगों के विरूद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है हालांकि पुलिस छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये वजह बनी मौत का करण

मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि मेरा भतीजा, करमैनी ईट भट्टे के पास शौच के लिए गया। जहां पहले से ही कुछ लोग मौजूद भतीजा से कहा कि जाओ गुडलक को बुला कर लाओ। भतीजे के साथ जब वहां गुडलक पहुंचा, मौजूद लोगों ने उसके सर में गोली मार दी। वहीं इस मामले में स्थानीय लोग पुरानी रंजिश की बात कह रहे हैं। मृतक अपने मां-बाप को इकलौता बेटा था। एसपी सिटी ने बताया कि खाना खाते समय तेजी से बाइक चलाना घटना का कारण बना। निमंत्रण में जहां खाना खाया जा रहा था वहां पर तेजी से बाइक लेकर मृतक पहुंचा। इससे गुस्साए लोगों ने गुडलक सिंह पर हमला कर दिया। इस मामले में पांच नामदज अभियुक्तों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, 6 लोग हिरासत में लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। हालांकि पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button