लॉक डाउन के बीच बिना मास्क के ही पुरोहितों की टोली के साथ योगी की ये कैसी पूजा? खड़े हुए सवाल

आज नवरात्रि का पहला दिन है और पूरा देश बंद पड़ा है। पीएम मोदी के निर्देशों पर पूरे देश में लॉक डाउन किया गया है। वही उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या गए। जहां लॉक डाउन से पूरे देश भर में धार्मिक स्थल तक बंद कर दिए गए हैं। लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अयोध्या जाते हैं और उनके साथ पीछे कुछ लोग और भी हैं जो योगी आदित्यनाथ के साथ वहां मौजूद होते हैं। योगी आदित्यनाथ जब पूजा कर रहे थे तो फोटो में देखा गया कि कुछ लोग वहां मौजूद थे और वह बिना मास्क के वहां खड़े हुए थे।

बता दें कि खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे उत्तर प्रदेश में यह ऐलान किया है कि कोई भी अपने अपने घरों से नहीं निकलेगा। यहां तक कि लोगों यह भी कहा गया है कि उनके घरों तक जरूरी सामान पहुंचाया जाएगा। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जो लोग मौजूद थे उन्होंने मास्क क्यों नहीं पहना हुआ? यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है। सोशल मीडिया पर विपक्ष ने योगी आदित्यनाथ पर सवालिया निशान खड़े किए हैं। जहां पूरा देश नवरात्रि के दिन भी अपने अपने घरों में बैठकर पूजा कर रहा है वही योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचकर पूजा कर रहे हैं। वही उनके साथ कुछ लोग और भी मौजूद है जो कि बिना मास्क के नजर आ रहे हैं।

न्यूज़ नशा आप सभी लोगों से अपील करता है कि सभी अपने अपने घरों में रहे। कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

Related Articles

Back to top button