दिल्ली के बीच बाज़ार में महिला के साथ मार पीट।

दिल्ली; अपराध के गढ़ दिल्ली में फिर एक अपराधिक घटना ने बीते शनिवार अंजाम लिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेज़ी से वायरल हो रहा है। दरअसल ये घटना है उत्तर पश्चिम दिल्ली की जहां एक अंजान व्यक्ति एक महिला को मारते हुए कैब में धक्का दे कर बिठाल रहा था। महिला को मार खाता देख भी आस पास के लोगों ने उसका बचाव नही किया। पुरुष, नंगे पांव, एक व्यस्त सड़क के बीच में महिला की पिटाई करते हुए, उसे जबरन कैब में धकेलते हुए और कैब के अंदर बार-बार घूंसे मारते हुए देखा गया था। घटना पर एक आदमी और मौजूद था जो पूरी घटना के दौरान मौन था। पूरी घटना के दौरान महिला की मदद के लिए उस चलती सड़क से कोई आगे नही आया।

दिल्ली पुलिस के बाहरी जिले के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया और शनिवार रात जांच शुरू की।हरियाणा के गुरुग्राम में कैब के मालिक के रजिस्टर्ड पते पर पुलिस की एक टीम भेजी गई है,
पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि कैब को आखिरी बार गुरुग्राम में इफको चौक के पास शनिवार रात साढ़े 11 बजे देखा गया था।

दिल्ली पुलिस ने कैब और ड्राइवर का पता लगा लिया है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि तीनों यात्री कहां उतरे। वाहन को रोहिणी से विकासपुरी के लिए उबर ऐप के माध्यम से बुक किया गया था। रास्ते में दोनों में कहासुनी हो गई जो मारपीट में बदल गई।

Related Articles

Back to top button