कौन है क्रिकेटर केएल राहुल के सपनों की रानी, जिससे 23 को रही है शादी

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के घर बजने वाली है शहनाई

 

 

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के मुंबई स्थित घर में शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं, लंबे समय से रिलेशनशिप में रहने के बाद प्रेमिका अभिनेत्री अथिया शेट्टी से शादी करने जा रहे हैं। इनकी शादी 23 जनवरी को है। अभिनेत्री अथिया शेट्टी और केएल राहुल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, भारतीय क्रिकेटर के मुंबई स्थित घर पर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। हाल ही में अथिया शेट्टी को क्रिकेटर केएल राहुल के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था, वे दोनों दुबई से वापस लौटे थे, जहां उन्होंने एक साथ नए साल को सेलिब्रेट किया था। सूत्रों के मुताबिक दोनों 23 जनवरी को शादी करने जा रहे हैं।
इस बीच, एक पपराज़ी वीडियो में केएल राहुल की बिल्डिंग में सजावट देखी गई। इमारत के चारों ओर लटकती हुई सफेद लाइटें लगाई जा रही हैं और कुछ कर्मचारी व्यवस्थाओं को देख रहे हैं। अथिया के पिता, अभिनेता सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्महाउस पर तीन दिनों तक लेडिस पार्टी चलने वाली है। इसकी शुरुआत 21 जनवरी की रात के साथ होगी। एक करीबी सूत्रों से पता चला की, “अथिया की सबसे करीबी महिला मित्र जैसे एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन इसका हिस्सा होंगी।“
बाकि सब गेस्ट अगले दिन संगीत समारोह में शामिल होंगे। अथिया के दोस्तों, भाई, एक्टर अहान शेट्टी और माता-पिता सुनील और माया शेट्टी के उनके संगीत पर प्रस्तुति देने की उम्मीद है। और शादी में सिर्फ दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे.

Related Articles

Back to top button