WhatsApp का नया फीचर: अब शोर में भी साफ होगी कॉल, आ रहा है Noise Cancellation

WhatsApp ला रहा है नया Noise Cancellation फीचर शोरगुल में भी मिलेगी क्लियर वॉइस कॉलिंग फिलहाल बीटा यूजर्स के लिए शुरू हुआ रोलआउट

WhatsApp: WhatsApp अपने यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर्स लाता रहता है और अब कंपनी कॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। Meta के स्वामित्व वाला यह मैसेजिंग ऐप इस समय Noise Cancellation फीचर पर काम कर रहा है, जिससे वॉइस और वीडियो कॉल के दौरान बैकग्राउंड शोर अपने आप कम हो जाएगा। फिलहाल यह फीचर कुछ बीटा यूजर्स के लिए देखा गया है।

 

शोर में भी साफ सुनाई देगी आवाज

इस नए फीचर की मदद से कॉल के दौरान आसपास का शोर जैसे ट्रैफिक, हवा या भीड़भाड़ की आवाज़ काफी हद तक कम हो जाएगी। यानी अगर आप किसी शोर वाली जगह पर भी बात कर रहे हैं, तो सामने वाले को आपकी आवाज़ बिल्कुल साफ सुनाई देगी। यह फीचर खासतौर पर आउटडोर बातचीत को आसान बनाने के लिए लाया जा रहा है।

 

अभी बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध

फिलहाल यह फीचर एंड्रॉइड के बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। अगर आपने बीटा टेस्टिंग ऑन की हुई है, तो 2.26.14.14 अपडेट में कॉलिंग सेक्शन में यह ऑप्शन दिख सकता है। हालांकि अभी यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है और धीरे-धीरे इसे सभी तक पहुंचाया जाएगा।

 

कैसे करेगा काम?

Noise Cancellation फीचर आमतौर पर डिफॉल्ट रूप से ऑन रहेगा, जिसे आप कॉल के दौरान ऑन या ऑफ भी कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इससे आपकी आवाज़ सामने वाले तक साफ पहुंचेगी, लेकिन उनकी आवाज़ तभी बेहतर सुनाई देगी जब उन्होंने भी अपने डिवाइस में यह फीचर ऑन किया हो।

 

किसके लिए होगा सबसे ज्यादा फायदेमंद?

यह फीचर खास तौर पर रिमोट वर्क करने वाले लोगों, स्टूडेंट्स और उन यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा, जो अक्सर शोरगुल वाले माहौल में कॉल करते हैं। अब बिना जगह बदले भी आप बेहतर और क्लियर कॉलिंग का अनुभव ले सकेंगे।

Related Articles

Back to top button