सही समय पर करें नारियल पानी का सेवन, वरना हो सकते है यह नुकसान

नारियल पानी पीने से हम्हे कई सारे लाभ मिलते हैं। शायद इसलिए इसे मैजिक ड्रिंक कहा जाता है। लेकिन इसको पीने से हो सकते है कई नुकसान |

सही समय पर करें नारियल पानी का सेवन, वरना हो सकते है यह नुकसान

नारियल पानी पीने से हम्हे कई सारे लाभ मिलते हैं। शायद इसलिए इसे मैजिक ड्रिंक कहा जाता है। लेकिन इसको पीने से हो सकते है कई नुकसान |

नारियल और उसका पानी सेहत के लिए रामबाण माना जाता रहा है। डॉक्टर का भी कहना है कि नारियल पानी पीने से अनगिनत स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, इसलिए इसे मैजिक ड्रिंक कहा जाता है। लेकिन अगर आपको पता चले कि नारियल पानी से आपको नुकसान भी हो सकता है।

नारियल पानी हमारे स्वास्थ के लिए बहुत लाभदायी माना जाता है। त्वचा, बाल और सेहत के लिए हर रोज नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है | गर्मियों में नारियल पानी एनर्जी ड्रिंक के तौर पर काम करता है, यह आपके शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है |

जैसे हर चीज के फायदे और नुकसान दोनों होते है, उसी प्रकार नारियल पानी के फायदे के साथ कई साइड इफेक्ट भी जुड़े हैं। एक तरफ जहां नारियल पानी को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है वहीं कुछ मामलों में ये सेहत के लिए बुरा भी बन जाता है। जैसे,अगर आप योग, एक्सरसाइज़ या फिर वर्कआउट करके नारियल पानी पीते हैं, तो ये फायदेमंद हो सकता है। लेकिन अगर आपने सही समय पर इसे नहीं पिया तो इसके कई नुकसान भी हो सकते है |

अगर आप तुरंत वर्कआउट के बाद फिर से हाइड्रेट होने के लिए नारियल पानी पीना पसंद करते हैं, तो इसके स्थान पर सादा पानी पीयें । आपके लिए ऐसे में एनर्जी ड्रिंक अच्छी रहेगी। दरअसल नारियल पानी में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है, लेकिन पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है। जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है।

वही दूसरी ओर हो सके तो ताजे नारियल पानी का सेवन ही करना चाहिए ताजा नारियल पानी शरीर के लिए अच्छा माना जाता है ,अगर आप रखा हुआ नारियल पानी या बासी नारियल पानी पीते है तो उसके अंदर के जरूरी पोषक तत्व पहले ही उड़ जाते हैं। ऐसे में उस नारियल पानी का कोई फायदा नहीं होता।

वैसे तो आप नारियल पानी का सेवन सुबह या शाम कभी भी कर सकते है। लेकिन अगर सही समय पर इसका सेवन किया जाए तो शरीर को ज्यादा फायदे मिलते हैं। बता दें कि अगर सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन किया जाए तो यह न केवल सुस्ती को दूर करता है बल्कि शरीर को नई ऊर्जा भी प्रदान करता है।

वहीं अगर नारियल पानी का सेवन भोजन से पहले या भोजन के बाद किया जाए तो सेहत के लिए कई फायदे मिल सकते हैं। अगर इसका सेवन भोजन से पहले किया जाए तो यह भूक को कम करने में भी सहायक होता है, जिससे आप ज्यादा खाने से बचते हैं और आपका वजन भी कम होता है। साथ ही अगर इसका सेवन खाने के बाद किया जाए तो यह खाने को डाईजेस्ट करने में मदद करता है।

नारियल पानी को स्पोर्ट्स ड्रिंक भी कहा जाता है। लेकिन जैसा कि हमने बताया यदि शरीर में सोडियम की कमी है तो व्यायाम के बाद नारियल पानी का सेवन ना करें। आप नारियल पानी का सेवन व्यायाम से पहले कर सकते हैं जिससे आपके शरीर में निजीकरण की समस्या दूर हो जाती है और शरीर ऊर्जावान महसूस करता है।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button