पश्चिम बंगाल : रिकवरी रेट 88 फीसदी के करीब, पिछले 24 घंटे में 62 लोगों की मौत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल धीरे-धीरे कोरोना महामारी से मुक्त हो रहा है। रविवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक अब यहां रिकवरी रेट बढ़कर 87.93 फ़ीसदी पर पहुंच चुका है। पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 42262 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। इनमें से 3357 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी वजह से राज्य में अब तक इस महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 270331 पर पहुंच गई है। इनमें से पिछले 24 घंटे के दौरान 2986 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं जिसकी वजह से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 237698 पर पहुंची है। इसके साथ ही राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान एक्टिव लोगों की संख्या में 309 की बढ़ोतरी हुई है और 27438 मरीज संक्रमित रह गए हैं जो विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। हालांकि चिंता वाली बात यह भी है कि पिछले 24 घंटे में 62 लोगों की मौत इस महामारी के कारण हुई है। इसके कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 5194 पर पहुंची है। अब तक कुल 3397988 लोगों के सैंपल जांच गए हैं इनमें से 7.96 फ़ीसदी लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button