पश्चिम बंगाल: 43 हजार से अधिक सैंपल टेस्ट, 3281 पॉजिटिव

कोलकाता। पश्चिम बंगाल धीरे-धीरे कोरोना वायरस के चंगुल से निकलता जा रहा है। बुधवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक अब यहां रिकवरी रेट बढ़ कर 87.83 फ़ीसदी पर पहुंच चुका है। पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 43765 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। इनमें से 3281 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी वजह से राज्य में अब तक इस महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 257049 पर पहुंच गई है। इनमें से पिछले 24 घंटे के दौरान 2954 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं जिसकी वजह से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 225759 पर पहुंची है। इसके साथ ही राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान एक्टिव लोगों की संख्या में 268 की बढ़ोतरी हुई है और केवल 26332 मरीज संक्रमित रह गए हैं जो विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। हालांकि पिछले 24 घंटे में 59 लोगों की मौत इस महामारी के कारण हुई है जिसके कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 4958 पर पहुंची है। अब तक कुल 3227462 लोगों के सैंपल जांच गए हैं इनमें से 7.96 फ़ीसदी लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा
Submitted By: Edited By: Ganga Ram Published By: Ganga Ram at Sep 30 2020 9:30PM

Related Articles

Back to top button