हावड़ा में RPF की बड़ी कार्रवाई, दो युवकों से 72 लाख कैश और डॉलर बरामद

हावड़ा में चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई दो युवकों से कैश और डॉलर बरामद मामला आयकर विभाग को सौंपा गया


West Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले हावड़ा से एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने जांच के दौरान दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा है, जिनके पास से करीब 72 लाख रुपये की नकदी और विदेशी करेंसी बरामद हुई है। यह कार्रवाई 15 अप्रैल को बामनगाछी आरपीएफ पोस्ट की टीम ने नियमित जांच के दौरान की।

कौन हैं आरोपी?

आरपीएफ ने बामनगाछी यार्ड के पास बनारस ब्रिज के करीब दो युवकों को संदिग्ध हालत में रोका। पूछताछ में उनकी पहचान अशिष सेठ (39) और सुमित वर्मा (23) के रूप में हुई, जो उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

West Bengal: कैश और डॉलर की बड़ी बरामदगी

जांच के दौरान उनके बैग से 32,03,900 रुपये भारतीय मुद्रा और 43,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 40 लाख रुपये) बरामद किए गए। इस तरह कुल रकम 72,06,340 रुपये आंकी गई है, जो काफी बड़ी राशि मानी जा रही है।

West Bengal: ट्रेन से उतरते समय हुए गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक ट्रेन नंबर 12334 डाउन विभूति एक्सप्रेस से संदिग्ध तरीके से उतरते नजर आए थे। इसी आधार पर आरपीएफ ने उन्हें हिरासत में लेकर तलाशी ली और यह बड़ी रकम बरामद हुई।

आयकर विभाग को सौंपा गया मामला

मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत आयकर विभाग, अलीपुर को सूचना दी गई। इसके बाद आयकर अधिकारियों ने जांच अपने हाथ में ले ली है और अब पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।

RPF ने क्या कहा?

West Bengal: आरपीएफ हावड़ा डिवीजन का कहना है कि रेलवे परिसर में सुरक्षा बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए टीम लगातार सतर्क है। फिलहाल इस मामले में आगे की जांच जारी है।

 

 

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच मैक्रों-मोदी बातचीत, होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर जोर

Related Articles

Back to top button