भांगर में बमों का ‘जखीरा’ मिला! TMC कार्यकर्ता के घर 100 बम देख पुलिस भी सन्न
*खौफ का जखीरा: TMC कार्यकर्ता के घर से निकले 100 देसी बम, इलाके में मची भारी अफरा-तफरी।* *आयोग का सख्त हंटर: अब बम मिले तो नपेंगे इलाके के बड़े अफसर, NIA संभालेगी साज़िश की पूरी जांच।* *बारूद के दम पर सत्ता की जंग? भांगर की इस सनसनीखेज रिकवरी ने बंगाल चुनाव में मचाया बड़ा बवाल।*

West bengal elections: बंगाल में चुनाव का मतलब सिर्फ वोटिंग नहीं, बल्कि बारूद की गंध भी हो गई है। ताज़ा मामला दक्षिण 24 परगना के भांगर का है, जहाँ एक कथित TMC कार्यकर्ता के घर से पुलिस ने 100 से ज़्यादा देसी बम बरामद किए हैं। जब पूरा राज्य लोकतंत्र के पर्व में डूबा है, तब किसी के घर में इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक मिलना कई खौफनाक सवाल खड़े करता है।
आधी रात को पड़ा छापा और उड़ गए होश
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चुनाव के शोर के बीच कहीं ‘खामोश साज़िश’ रची जा रही है। रविवार को जब पुलिस की टीम रफीकुल इस्लाम के घर पर धमक पड़ी, तो नज़ारा देखकर उनके भी होश उड़ गए। घर के अंदर बोरियों में भरकर रखे गए ये 100 देसी बम किसी बड़ी वारदात की गवाही दे रहे थे। अब सवाल ये है कि आखिर ये बम किसके लिए थे? और इनका इस्तेमाल कहाँ होना था?
West bengal elections: चुनाव आयोग का ‘अल्टीमेटम’
इस घटना ने दिल्ली तक हलचल मचा दी है। चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि अब ‘सॉरी’ से काम नहीं चलेगा। अधिकारियों पर गिरेगी गाज: आयोग ने निर्देश दिया है कि जिस इलाके में बम या हथियार मिलेंगे, वहाँ के जिम्मेदार अधिकारी पर सीधी कार्रवाई होगी।
NIA की एंट्री: अब इन बम बनाने वाले नेटवर्क को तोड़ने का जिम्मा सिर्फ लोकल पुलिस का नहीं, बल्कि NIA का होगा। यानी अब जड़ तक खोदकर निकाला जाएगा कि मास्टरमाइंड कौन है।
West bengal elections: डर का माहौल या बदलाव की आहट?
बंगाल में इस बार जंग ‘आर-पार’ की है। एक तरफ सत्ता बचाने की जद्दोजहद है, तो दूसरी तरफ बदलाव का दावा। भांगर जैसी जगहों पर जहाँ हिंसा का पुराना इतिहास रहा है, वहाँ ऐसे बमों का मिलना आम जनता के मन में खौफ पैदा करता है।
लेकिन बड़ा सवाल यही है, क्या बमों के दम पर बंगाल की सत्ता की चाबी हासिल की जा सकती है?
News Nasha Opinion
West bengal elections: चुनाव लड़िए, विचारधारा की लड़ाई लड़िए, लेकिन ये बारूद की राजनीति कब तक चलेगी? जब घर-घर से बम निकलेंगे, तो लोकतंत्र सुरक्षित कैसे रहेगा? अपनी राय कमेंट बॉक्स में ज़रूर दें।
यह भी पढ़ें: अयोध्या में ‘सूर्यदेव’ के तेवर तल्ख, रामपथ पर पसरा सन्नाटा!



