बंगाल में हुआ ऐतिहासिक बदलाव, शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ
बंगाल में शुभेंदु युग की शुरुआत: ब्रिगेड परेड ग्राउंड में ली मुख्यमंत्री पद की शपथ शहीद कार्यकर्ताओं के परिवारों से मिले पीएम मोदी: 300 नामों वाले स्मारक ने सबको झकझोरा राजनीतिक हिंसा के अंत का संकल्प: शपथ ग्रहण समारोह में गूंजे जय श्री राम के नारे

West bengal: पश्चिम बंगाल की राजनीति में शुक्रवार को एक नया अध्याय शुरू हो गया जब शुभेंदु अधिकारी ने ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ पांच अन्य दिग्गज नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ लेकर नई सरकार की कमान संभाली। इस भव्य समारोह की गरिमा बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री कोलकाता पहुंचे। पूरे मैदान में भारी सुरक्षा और भारी जनसैलाब के बीच बंगाल में सत्ता परिवर्तन की यह तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है।
West bengal: हिंसा में जान गंवाने वाले परिवारों से मिले पीएम मोदी
शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भावुक पहल की। उन्होंने बंगाल की राजनीतिक हिंसा में अपनी जान गंवाने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं देबासिस मंडल, सौमित्र घोषाल और आनंद पॉल के परिजनों से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। बीजेपी ने इस कदम के जरिए स्पष्ट संदेश दिया है कि संघर्ष के दिनों में पार्टी के लिए बलिदान देने वाले कार्यकर्ताओं के परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।
West bengal: 300 शहीदों का स्मारक बना आकर्षण का केंद्र
ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक विशेष स्मारक बनाया गया था जिसमें राजनीतिक हिंसा का शिकार हुए करीब 300 लोगों के नाम बांग्ला भाषा में लिखे गए थे। कार्यक्रम में मौजूद समर्थकों का कहना था कि यह स्मारक केवल एक श्रद्धांजलि नहीं है, बल्कि उन लोगों के लिए न्याय की मांग है जिन्होंने अपनी विचारधारा के लिए जान दी। हालांकि, शुभेंदु अधिकारी के पीए रहे चंद्रनाथ रथ का नाम इस सूची में शामिल नहीं किया गया, जिसे लेकर स्पष्ट किया गया कि वे वायुसेना से जुड़े थे और उनकी पहचान एक सक्रिय पार्टी कार्यकर्ता के रूप में नहीं थी।
मंच से गूंजे जय श्री राम के नारे
West bengal: पूरे समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं का जोश सातवें आसमान पर था और मंच से बार-बार जय श्री राम के नारे लगाए गए। कई नवनियुक्त मंत्रियों और नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि अब बंगाल में डर और हिंसा का माहौल खत्म होगा। लोगों ने उम्मीद जताई कि नई सरकार उन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी जो अब तक राजनीतिक हिंसा को बढ़ावा देते रहे हैं। इस बीच शुभेंदु अधिकारी के पीए पर हुए हमले का जिक्र भी हुआ, जिसकी जांच फिलहाल पुलिस कर रही है।
यह भी पढ़ें: कोल्ड ड्रिंक के लालच ने छीन ली थी मुस्कान, उन्नाव की बेटी ने मौत को हराकर फिर से सीखा खाना और पीना



