कुआं धसका 45 फ़ीट गहरे में दबे दो मजदूर, हालत गंभीर

फर्रुखाबाद। शमसाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार को 45 फीट गहरे बोरबेल में ईंटे निकालने के लिए घुसे दो मजदूर कुआं धसक जाने से दब गये। उनको निकालने के लिए जिले के आलाधिकारियों के सामने ऑपरेशन चलाया गया। बड़ी संख्या में भीड़ मौके पर एकत्रित है। कई घंटे बाद दोनों को बाहर निकाला गया।

थाना क्षेत्र के ग्राम अलेपुर पीत धौलेश्वर निवासी असरफ(50) 45 फुट गहरे बोरबेल में गांव के ही 60 वर्षीय नंदन राजपूत के साथ ईंटे निकालने के लिए घुसे थे, कुल 6 लोग ऊपर थे। अचानक ईंटे निकालने के दौरान बोरवेल की मिट्टी धस गयी, जिससे दोनों असरफ और नन्दन मिट्टी में दब गये। दोनों के दबने से चीखपुकार मच गयी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर आ गयी।

सूचना पर तहसीलदार कायमगंज प्रदीप कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर आ गये। तीन जेसीबी रेस्क्यू आपरेशन में लगायीं गयी है। थानाध्यक्ष एके रावत नें बताया की कि दोनों को निकाला गया है। उन्हें लोहिया अस्पताल भेजा गया है, फिलहाल दोनों की हालत गम्भीर बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button