मुंबई से लेकर वाशिंगटन तक छाई हुई है एक आफत जिसका आप कुछ नही कर सकते!

भारी बारिश से मुंबई के लोग तो परेशान हैं ही लेकिन अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में इन दिनों हो रही भारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति बन गई है | लगातार हो रही बारिश के कारण पानी व्हाइट हाउस तक के बेसमेंट में भी भर गया है| व्हाइट हाउस के आसपास भी पानी भरा हुआ है | वॉशिंगटन के साथ ही वर्जीनिया और कोलंबिया में तेज बारिश के बाद बाढ़ आ गई है | मौसम विभाग के मुताबिक यहां एक घंटे के अंदर 3.3 इंच पानी बरसा | शहर की सड़कें नदी में तब्दील हो गईं हैं |

वॉशिंगटन का ज्यादातर हिस्सा बाढ़ की चपेट में आ गया है | सड़क पर खड़ी कारें पूरी तरह से डूब गई हैं और लोग कार की छत पर खड़े होकर मदद मांग रहे हैं | नॉर्थवेस्टर्न डीसी, सदर्न मोंटगोमरी काउंटी, ईस्ट सेंट्रल लॉडन काउंटी, अर्लिंगटन काउंटी, फॉल्स चर्च और नॉर्थईस्टर्न फेयरफैक्स काउंटी के लिए बाढ़ की चेतावनी के चलते अलर्ट जारी कर दिया गया है |


यूएस नेशनल रेल-रोड पैसेंजर कॉरपोरेशन ने खराब मौसम के कारण दक्षिण वॉशिंगटन में ट्रेन यातायात सेवा रद्द कर दी हैं | अभी तक यह नहीं बताया गया है कि सेवा कितने समय या दिन तक बाधित रहेगी | पोटोमैक नदी में बाढ़ आने के कारण इसके आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है | पार्कों और सड़कों पर काफी पानी भर चुका है | जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है | रिपोर्ट्स मुताबिक के मुतबिक मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक भारी बारिश जारी रहने की आशंका जताई है | स्थानीय लोगों से घर में ही रहने की अपील की गई है |

Related Articles

Back to top button