बनारस में प्रियंका गांधी पर उठे सवाल, शिव सेना और हिंदू सेना, दोनो हुईं खिलाफ

उत्तर प्रदेश के बनारस में गैर राजनैतिक पार्टी विश्व हिंदू सेना ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी पर भेदभाव का आरोप लगाया है। विश्व हिन्दू सेना ने कांग्रेस के बनारस स्थित कार्यालय पर सवालिया पोस्टर चस्पा किए हैं। इनमे कोटा में हो रही बच्चो की मृत्यु पर प्रियंका गाँधी की चुप्पी पर सवाल उठाये गए हैं। इसके बाद शिवसेना के राज्य प्रवक्ता का भी बयान आया है।

दरअसल वाराणसी स्थित कांग्रेस के कैम्प कार्यालय की दीवारों पर भगवा रंग के पोस्टर चस्पा किये गए हैं जिनपर प्रियंका गांधी की तस्वीर बनी हुई है। इन पोस्टर पर सवालिया नारे लिखे हुए हैं। इन पोस्टर के एक तरफ पोस्टर लगवाने वाले, विश्व हिन्दू सेना के संस्थापक अरुण पाठक की भी तस्वीर लगाई गयी है। बता दें कि इन पोस्टर पर ‘कोटा से दूरी, क्या है मजबूरी बताये प्रियंका’ और ‘बनारस पूछे सवाल, बच्चों की जान पर क्यों चुप है प्रियंका’ जैसे सवाल लिखे गए हैं।

गौरतलब है कि इन सवालों को लेकर पूछने पर विश्व हिन्दू सेना के संस्थापक अरुण पाठक ने कहा है कि प्रियंका गाँधी कोटा के बच्चों के साथ सौतेला व्यवहार दिखा रही हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ में स्कूटी पर बैठ कर बारापुरी के घर जाने का ढोंग करती हैं, लेकिन राजस्थान में तो कांग्रेस की सरकार है, फिर भी प्रियंका वहां के बच्चों की खबर क्यों नहीं ले रही हैं।

Related Articles

Back to top button