दुनिया के सबसे पॉपुलर खिलाड़ी बने कप्तान विराट कोहली, स्मृति मंधाना ने पछाड़ा शिखर धवन को

भारत में क्रिकेट सिर्फ एक ही नहीं बल्कि धर्म है। ऐसे में आजकल जब क्रिकेट की बात होती है तो सबकी जुबां पर एक ही नाम है और वह है भारत के कप्तान विराट कोहली। ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की लोकप्रियता में चार चांद लग गए हैं। एक अध्ययन में साबित हुआ है कि 31 साल के विराट कोहली दुनिया के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी हैं।

जी हां ध्यान में भारतीय टीम भी सबसे लोकप्रिय टीम के रूप में सामने आई है। यानी क्रिकेट में अगर कोई सबसे लोकप्रिय टीम है तो वह भारतीय टीम बन चुकी है। यह अध्ययन एसईएमरश नाम की एक संस्था ने किया है। जिसमें विराट कोहली सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी बने हैं। लेकिन इसमें हैरानी की बात यह रही है कि ऑनलाइन सर्च के मामले में भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने टीम इंडिया के कई बड़े पुरुष खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है।

जी हां इस अध्ययन में पता चला है कि विराट कोहली को जनवरी से लेकर जून तक हर महीने औसतन 16.2 लाख बार सर्च किया गया है जबकि टीम इंडिया को हर महीने औसतन 2.4 लाख बार सर्च किया गया है। वही कुल मिलाकर कोहली को इस अवधि में गूगल पर 96 लाख बार सर्च किया गया है।

वही ऑनलाइन सर्च में टॉप 10 में शामिल होने वाले अन्य खिलाड़ियों में भारतीय टीम के ओपनर रोहित शर्मा, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, जॉर्ज मेके, जोश रिचर्ड्स, हार्दिक पांड्या, महान सचिन तेंदुलकर, क्रिस मैथ्यूज और श्रेयस अय्यर रहे हैं।

सभी टीमों में भारतीय टीम को सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया है और भारतीय टीम के बाद इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, अफगानिस्तान और जिंबाब्वे है।

वही महिला क्रिकेटर कि तरफ से भी बहुत अच्छे आंकड़े आए हैं। शीर्ष 10 में ना होने के बावजूद स्मृति मंधाना और एलिस पैरी 12वें और 20वें में नंबर पर रही हैं। इन महिला क्रिकेटर ने ऑनलाइन सर्चिंग के मामले में युवराज सिंह और शिखर धवन जैसे दिग्गज कहीं पीछे छोड़ दिया है। हालांकि युवराज सिंह जबसे क्रिकेट से दूर गए हैं उनको थोड़ा कम सर्च किया गया है लेकिन फैन फॉलोइंग आज भी उनकी बड़ी है।

Related Articles

Back to top button