गैंगस्टर विकास दुबे के साथी प्रभात मिश्रा को हुआ कोरोनावायरस, फरीदाबाद में किया गया था गिरफ्तार

कानपुर के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे का साथ ही प्रभात मिश्रा को कोरोनावायरस हो गया है। खबर है कि उसे आज 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया है। वही विकास दुबे के जो अन्य सहयोगी हैं अंकुर और श्रवण उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भी भेज दिया गया है। बता देगी प्रभात मिश्रा को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था उसे शेल्टर देने वाला अंकुर भी पुलिस की गिरफ्त में है।

वही मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे अब भी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। उत्तर प्रदेश पुलिस के 8 पुलिसकर्मियों को शहीद करने के बाद भी उत्तर प्रदेश पुलिस अभी तक इस गैंगस्टर को पकड़ नहीं पाई है। हालांकि 40 टीमें इस खतरनाक गैंगस्टर को पकड़ने में जुटी हुई है। जगह जगह विकास दुबे के पोस्टर लगा दिए गए हैं। वही विकास दुबे का ढाई लाख से इनाम बढ़ाकर 5 लाख कर दिया गया है। यानी अगर कोई विकास दुबे के ठिकाने का पता बताएगा उसे 5 लाख का इनाम दिया जाएगा।

बता दें कि विकास दुबे के फरीदाबाद में होने की खबर पर पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी की थी लेकिन वह फरार होने में कामयाब हो गया था। इसके बाद यूपी की एसटीएफ टीम ने गुरुग्राम दिल्ली और फरीदाबाद में लोकल पुलिस के साथ छापेमारी की लेकिन विकास दुबे हाथ ही नहीं आया। खबर थी कि विकास दुबे फरीदाबाद के सेक्टर 87 में अपने एक रिश्तेदार के यहां रुका हुआ था। विकास के साथ कानपुर से फरीदाबाद आए शख्स प्रभात मिश्रा और फरीदाबाद में सेक्टर देने वाले अंकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है इनके पास चार पिस्टल भी बरामद हुई है। ऐसे में अब खबर आई है कि प्रभात को कोरोनावायरस हो गया है।

Related Articles

Back to top button