फिल्म शोले के सूरमा भोपाली नाम से मशहूर जगदीप का 81 साल की उम्र में हुआ निधन, बॉलीवुड ने खोया एक और सितारा

बॉलीवुड के लेजेंड एक्टर जगदीप का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका लगा है। साल 2020 बॉलीवुड के लिए अब तक बेहद दुखद रहा है। अब तक कई बॉलीवुड हस्तियों ने 2020 में यह दुनिया छोड़ दी है। ऐसे में मशहूर कॉमेडियन सूरमा भोपाली के नाम से मशहूर जगदीप ने 81 साल की उम्र में यह दुनिया छोड़ दी है। खबर है कि बढ़ती उम्र से होने वाली दिक्कतों के चलते वह अब नहीं रहे।

खबर है कि रात 8:40 पर उनका निधन मुंबई स्थित अपने ही घर में हो गया है। उनका असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। उनका जन्म 29 मार्च 1939 में हुआ था। वही जगदीप सूरमा भोपाली कि किरदार से बहुत फेमस हो गए थे। जगदीप के बेटे जावेद जाफरी भी एक अच्छी कॉमेडियन और डांसर के रूप में जाने जाते हैं। लोग कहते हैं कि जावेद जाफरी का यह टैलेंट उनके पिता की देन है। जावेद जाफरी में अपने पिता की तरह ही लोगों को हंसाने का एक अलग अंदाज है। हालांकि अब जावेद जाफरी के पिता यह दुनिया छोड़कर चले गए हैं।

एक्टर जगदीप ने 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। 1975 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म जिसने बॉलीवुड के तमाम बड़े रिकॉर्ड तोड़े और आज भी उस फिल्म के रिकॉर्ड तोड़ना किसी के लिए भी सबसे बड़ी चुनौती है। यह फिल्म है शोले। इस फिल्म में जगदीप ने सूरमा भोपाली का किरदार निभाया था। जिसके बाद इस रोल की इतनी तारीफ की गई कि हर कोई इस की नकल उतारने की कोशिश करता रहता था। आज भी बॉलीवुड फिल्मों में जगदीप का वह अंदाज़ कॉपी करने की कोशिश जरूर होती है।

फिल्म शोले के अलावा जगदीप की कई फिल्में हिट थी। उन्होंने पुराना मंदिर में मच्छर के किरदार और फिल्म अंदाज अपना अपना में सलमान खान के पिता के रोल में दर्शकों को खूब हंसाया था। वह एक लाजवाब एक्टर थी। उन्होंने एक फिल्म का निर्देशन भी किया था जिसका नाम सूरमा भोपाली रखा गया था। इस फिल्म में लीड रोल भी वह खुद ही थे।

बता दें कि जगदीप के करियर की शुरुआत 1951 में बी आर चोपड़ा की फिल्म अफसाना से हुई थी। इस फिल्म में जगदीप ने बतौर बाल कलाकार काम किया था। इसके बाद भी उन्होंने कई फिल्मों में बतौर बाल कलाकार के काम किया है। गुरुदत्त की आर पार, विमल रॉय की 2 बीघा जमीन जैसी बेहतरीन फिल्मों में जगदीप ने बढ़िया एक्टिंग की है

Related Articles

Back to top button