वेंकैया नायडू ने दी हिमाचल प्रदेश दिवस की शुभकामनायें, कही ये बात

नई दिल्ली ,उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने हिमाचल प्रदेश के स्थावना दिवस पर राज्य के निवासियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि राज्य का सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत विदेशियों को भी आकर्षित करती हैं।

नायडू ने सोमवार को यहां जारी एक संदेश में कहा, “ हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। ‘देव भूमि’ हिमाचल प्रदेश की स्थापना का यह स्वर्ण जयंती वर्ष है।

ये भी पढ़ें-गोवा विधानसभा का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र शुरू

यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत देश विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे हैं। मैं प्रदेशवासियों के शिक्षित, स्वस्थ, समृद्ध और संतुष्ट जीवन की कामना करता हूं। ”

Related Articles

Back to top button