सोशल मीडिया में निजी जानकारी पोस्ट करनें से बचें : उत्तराखंड पुलिस

पौड़ी : सोशल मीडिया में चल रहे विभिन्न चैलेंज पर पुलिस अधिकारियों ने सोच समझ कर पोस्ट करने की नसीहत दी है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया में डाली गई फोटो व आपसे संबंधित निजी जानकारियों का गलत प्रयोग किया जा सकता है।

इन दिनों सोशल मीडिया में विभिन्न प्रकार के चैंलेंज चल रहे हैं, जिनमें सोशल मीडिया यूजर निजी फोटो अपलोड कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने सोच समझकर पोस्ट करने की नसीहत दी है। सीओ (सदर) वंदना वर्मा का कहना है कि हमें अभी यह पता नहीं है कि इस प्रकार के चैंलेज की शुरुआत कहां से हो रही है और कौन इनकी शुरुआत कर रहा है, इसके बावजूद हम अपने निजी फोटो सोशल मीडिया में अपलोड कर रहे हैं। वर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया में कुछ भी साझा करने से पहले प्रमाणिकता की जानकारी जरूर जुटाएं। इन बातों की शुरुआत कहां से हुई इसकी जानकारी होनी जरूरी है। इन चैलेंज का कुछ और उद्देश्य है तो भविष्य में फोटो के गलत प्रयोग हो सकता है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर क्राइम का मूल स्रोत सोशल मीडिया ही है। साइबर ठग यहीं से जानकारी जुटा कर घटना को अंजाम देते हैं। निजी जानकारियों को सोशल मीडिया में साझा करने से बचें।

Related Articles

Back to top button