देवरिया महोत्सव में भोजपुरी गायक खेसारी लाल के गाने के बाद मचा हंगामा ! लोगो ने तोड़ी सैकड़ो कुर्सियां  

देवरिया :  देवरिया जिले मे देवरिया महोत्सव मे भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के गाने के दौरान भीङ बेकाबु हो गई और लोग एक दुसरे पर कुर्सिया फेकने लगे | देवरिया जिले मे चल रहा देवरिया महोत्सव का छठवा दिन हंगामे के नाम रहा |

दरसल गुरुवार की रात देवरिया महोत्सव मे भोजपुरी के स्टार गायक खेसारी लाल यादव का प्रोग्राम था, लेकिन दर्शको के हंगामे के बाद समय से पहले ही कार्यक्रम को देवरिया जिला प्रशासन ने बन्द करवा दिया | गुरुवार की रात भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव जब मंच पर पहुचे तो कई गाने गाये | जिसके बाद भीङ बेकाबु हो गई | भीङ इतनी बेकाबु हो गयी थी कि डीएम, एसपी, सीडीओ भीङ मे पहुच गये और किसी तरह भीङ को काबु करने मे लगे रहे | वहीँ भीङ मे हंगामा बढता चला गया और दर्शको ने पुरा गुस्सा कुर्सियो पर ही निकाला और पाण्डाल मे लगे करीब 500 से अधिक कुर्सियो को लोगो ने तोङ दिया |

भीङ को रोकने के लिए जिला प्रशासन के पसीने छुट गये | हलाकि किसी तरह कार्यक्रम को फिर शुरु किया गया और दर्शक एक बार फिर हंगामा करने लगे | वही पुलिस ने कई लोगो को हिरासत मे ले लिया है, लेकिन कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नही हुआ | हलाकि जब दर्शक अफसरो पर कुर्सिया फेक रहे थे तो कई अधिकारी खदु को बचाते हुए नजर आए |

Related Articles

Back to top button