यूपी हिंसा: आने वाला शुक्रवार पुलिस के लिए बड़ी चुनौति, बनाया ये प्लान

यूपी में हिंसा को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर है। आशंका है कि आने वाले शुक्रवार को पुलिस को  एक बार फिर से चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। इ

यूपी में हिंसा को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर है। आशंका है कि आने वाले शुक्रवार को पुलिस को  एक बार फिर से चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। इस बार पुलिस भी पूरी तैयारी कर रही है। किसी भी हाल में माहौल खराब नहीं होने देने का दावा किया जा रहा है। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि कोई माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ शख्त कार्रवाई की जाएगी।

आने वाला शुक्रवार पुलिस के लिए बड़ी चुनौती

प्रदेश भर में बीते दो शुक्रवार को अलग-अलग जिलों में माहौल खराब करने की कोशिश की गई। कानपुर, प्रयागराज और सहारनपुर में उपद्रवियों ने शुक्रवार की नमाज के बाद जमकर बवाल मचाया था। ऐसे में आने वाला शुक्रवार पुलिस के लिए एक बार फिर चुनौती बन सकता है। डीजीपी मुख्यालय की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे लोगों को पहले से चिन्हित कर लें। फिर भी कोई बवाल करता है तो वीडियो ग्राफी और फोटो ग्राफी भी कराई जाएगी ताकि ऐसे अराजकतत्वों की पहचान करने में आसानी हो।

पुलिस अफसरों को दिए गए शख्त निर्देश

एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि शांति और अमन में बाधा डालने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी जिलों के पुलिस अफसरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे धर्म गुरुओं से बात कर लें और किसी भी तरह के प्रदर्शन की अनुमति न दी जाए। खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए है। सतर्कता के निर्देश बीते शुक्रवार के लिए भी पहले से दिए गए थे, लेकिन कुछ अफसरों ने उसे हल्के में लिया जिसकी वजह से नौ जिलों में माहौल खराब करने की कोशिश की गई। जिसके बाद एनएसए और गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी की गई है।

13 एफआईआर 333 गिरफ्तार

बता दे कि अबतक 13 एफआईआर दर्ज की गई है और 333 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है। इसमें सबसे अधिक गिरफ्तारी प्रयागराज में हुई है जहां तीन केस दर्ज किए गए हैं और 92 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है। वहीं सहारनपुर में भी तीन केस दर्ज किए गए हैं और 81 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा हाथरस में 51, अम्बेडकरनगर में 41, मुरादाबाद में 40, फिरोजाबाद में 17, अलीगढ़ में छह और जालौन में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़़े-आजम खां की स्थायी जमानत पर सुनवाई आज, जानें क्या है पूरा मामला

ये भी पढ़ें-राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

Up NEWS

UP Violence

Related Articles

Back to top button