यूपी : अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार पर पुलिस ने मारा छापा 3 लोगो को लिया हिरासत में

आज कल लोगो में हुक्का पिने का शॉक काफी बढ़ता जा रहा है। जिससे हर छोटे बड़े शहरों में हुके का काफी सेवन भी हो रहा है। इसमें ज्यादातर युवा और स्कूल के बच्चे भी शामिल है। अब इससे जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे सन्तकबीरनगर के पास पुलिस ने एक हुक्का बार पर छापा मारा है जिसमे पुलिस को काफी समय से शक था की इस इलाके में अवैध तरीके से हुक्के का कारोबार चल रहा है।

पुलिस की जानकारी के अनुसार शहर में आधा दर्जन से अधिक जगहों पर अवैध हुक्के का कारोबार चल रहा है। पुलिस की सह पर अवैध हुक्के का कारोबार फल फूल रहा था। जानकारी के अनुसार पुलिस क्षेत्राधिकारी के मौजूदगी में अवैध हुक्के के रेस्टोरेंट पर छापेमारी की गई थी। शहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी सब्जी मंडी में सपा कार्यालय के नीचे ही अवैध हुक्के का कारोबार चल रहा था।

Related Articles

Back to top button