नेहा कक्कड़ के बाद इंडियन आइडल के होस्ट आदित्य नारायण ने भी शादी का किया एलान

इंडियन आइडल की जज और मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने हाल ही में अपने रिलेशनशिप का एलान किया और उसके ठीक बाद इंडियन आइडल के होस्ट आदित्य नारायण ने शादी का एलान कर दिया है। २०२० के आखिरी महीने तक वो शादी कर सकते है लेकिन अभी तक तारिख तय नहीं हुई है।

२०१० में ‘शापित ‘ फिल्म के दौरान श्वेता अग्गरवाल से मिले थे और तब से दोनों साथ है। दोनों के रिलेशनशिप को १० साल हो गए है। आदित्य नारायण ने कहा ‘हर रिश्ते में उतार चढ़ाव आते है पर हम हमेशा साथ खड़े रहे है ‘। आदित्य के घरवालों को इस रिश्ते के बारे में पता है और माता पिता श्वेता को पसंद भी करते है।

आदित्य नारायण ने ये भी कहा की ‘ मैंने कभी अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट नहीं रखा है लेकिन एक समय पर इसके बारे में कुछ ज्यादा ही बातें होने लगी थी। बहुत कुछ छपने लगा था इसलिए मैंने रिलेशनशिप के बारे में बात करना कम कर दिया था’। १० साल का रिलेशनशिप अब जल्द ही शादी में बदल जाएग।

Related Articles

Back to top button