Up news: नोएडा में खुला नाला बना खतरा: खड़ी कार फिसलकर गिरी, टली बड़ी दुर्घटना

सेक्टर-70 बसई गांव के पास खड़ी कार फिसलकर खुले नाले में गिरी स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा खुले नाले ने फिर उजागर की प्राधिकरण की लापरवाही

Up news: नोएडा के सेक्टर-70 बसई गांव के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क किनारे खड़ी एक कार अचानक फिसलकर खुले नाले में आधी जा घुसी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना फेज-3 पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार को सुरक्षित बाहर निकलवाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि ड्राइवर कार पार्क करने के बाद पास ही शराब लेने चला गया था। अगर वह कार में मौजूद होता या लोगों की नजर समय पर कार पर नहीं पड़ती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। यह घटना एक बार फिर प्राधिकरण की लापरवाही उजागर करती है। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां बड़ा नाला पूरी तरह खुला पड़ा है और उस पर कोई कवर नहीं लगाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खुले नालों की वजह से कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है।

 

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा: कीचड़ भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 25 वर्षीय धीरेंद्र, जो पांकी पावर हाउस में निजी गार्ड के रूप में काम करते थे, मंगलवार शाम करीब छह बजे ड्यूटी से घर लौट रहे थे। रूरा-शिवली रोड पर उनकी मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क किनारे कीचड़ से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरे। अंधेरा होने और सड़क सुनसान होने की वजह से किसी राहगीर की नजर उन पर नहीं पड़ी। पूरी रात वे ठंड और कीचड़ में फंसे रहे। बुधवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने उन्हें देखा और बाहर निकाला। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। करीब 12 घंटे तक मदद न मिल पाने की यह घटना इलाके की खराब सड़क व्यवस्था और लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर सड़क की हालत ठीक होती और गड्ढे भरे होते, तो शायद धीरेंद्र की जान बच सकती थी।

Related Articles

Back to top button