Up news: नोएडा में कार नाले में गिरी, ड्राइवर सुरक्षित बाहर निकला

नोएडा हादसा: तेज रफ्तार कार नाले में गिरी, ड्राइवर सुरक्षित पिछले हादसे की याद: निर्माण साइट पर डूबने से युवक की मौत, सुरक्षा की कमियां सामने आईं रेस्क्यू और सावधानी: रेस्क्यू में देरी ने लिया जान, रोड सेफ्टी और अलर्टनेस जरूरी

Up news: गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश: नोएडा से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। रविवार रात, बिसरख पुलिस स्टेशन के पास हनुमान मंदिर के नजदीक एक तेज रफ्तार कार नाले में जा गिरी। कार का नियंत्रण खो जाने के कारण यह हादसा हुआ।

 

ड्राइवर सुरक्षित, कोई चोट नहीं

नाले में गिरने के बाद कार चालक सुशील त्यागी सुरक्षित बाहर निकल आए। उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। देर रात पुलिस और फायर टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया।

 

नोएडा में पहले भी हुआ था दर्दनाक हादसा

इससे पहले नोएडा के सेक्टर-150 में एक निर्माणाधीन साइट के पास कार डूबने से एक युवक की मौत हो चुकी थी। उस समय, सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज पानी में फंस गए थे और कार की छत पर चढ़कर मदद के लिए चिल्लाते रहे।

 

रेस्क्यू में देरी से हुई थी मौत

युवराज ने फोन पर अपने पिता को लोकेशन शेयर की और मदद मांगी। पिता मौके पर पहुंचे, लेकिन युवराज तैरना नहीं जानते थे। करीब 1-2 घंटे तक वे चीखते रहे, टॉर्च जलाकर सिग्नल देते रहे। CCTV फुटेज में उनकी आखिरी कोशिशें कैद हुईं। हालांकि पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय टीम मौके पर आई, लेकिन रेस्क्यू में देरी हुई और किसी ने पानी में उतरकर उनकी मदद नहीं की। इस दर्दनाक हादसे में युवक की जान चली गई।

Related Articles

Back to top button