एक्शन के साथ लौट रहे अनिल कपूर, ‘24’ फिर मचाएगी धमाल
24 अप्रैल से OTT पर लौटेगा हाई-ऑक्टेन एक्शन जय सिंह राठौड़ फिर बचाएंगे मुंबई अनिल कपूर बोले आज भी दिल के करीब है ‘24’

Entertainment: अनिल कपूर एक बार फिर फुल एक्शन मोड में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म ‘सुबेदार’ में दमदार रोल निभाने के बाद अब उन्होंने अपनी पॉपुलर सीरीज ‘24’ की वापसी का ऐलान कर दिया है। यह एक्शन-थ्रिलर सीरीज 24 अप्रैल से JioHotstar पर स्ट्रीम होगी।
8 एपिसोड में मिलेगा हाई-वोल्टेज थ्रिल
‘24’ अपनी रियल-टाइम स्टोरी, तेज रफ्तार और शानदार प्रोडक्शन के लिए जानी जाती है। इस बार भी दर्शकों को जबरदस्त सस्पेंस और एक्शन देखने को मिलेगा। सीरीज में कुल 8 एपिसोड होंगे, जिन्हें हर शुक्रवार रिलीज किया जाएगा।
Entertainment: जय सिंह राठौड़ के रूप में दिखेगा दम
सीरीज में अनिल कपूर एटीयू चीफ जय सिंह राठौड़ के रोल में नजर आएंगे, जो मुंबई को आतंकी खतरों से बचाते हैं। यह किरदार पहले भी दर्शकों का फेवरेट रहा है और अब एक बार फिर स्क्रीन पर वापसी कर रहा है।
Entertainment: इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
अनिल कपूर ने सीरीज की वापसी की जानकारी अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए दी। उन्होंने लिखा, “समय के खिलाफ, हर मुश्किल के खिलाफ! चलो इसे करते हैं।” उनके इस पोस्ट के बाद फैंस में एक्साइटमेंट साफ नजर आ रही है।
सीरीज को लेकर क्या बोले अनिल कपूर
सीरीज की डिजिटल वापसी पर अनिल कपूर ने कहा कि ‘24’ उनके लिए सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि एक खास अनुभव रहा है। उन्होंने बताया कि इस सीरीज की तेज रफ्तार और प्रेशर ने उन्हें एक्टर और स्टोरीटेलर दोनों के रूप में काफी चुनौती दी। उन्होंने यह भी कहा कि यह प्रोजेक्ट आज भी उनके दिल के बेहद करीब है और वह खुश हैं कि अब दर्शक इसे फिर से एंजॉय कर पाएंगे।
OTT पर फिर छाएगा एक्शन
Entertainment: आज के समय में दर्शक तेजी से बदलते और अलग तरह के कंटेंट को पसंद कर रहे हैं। ऐसे में ‘24’ जैसी हाई-ऑक्टेन थ्रिलर का OTT पर आना एकदम सही समय पर माना जा रहा है। अब देखना होगा कि यह सीरीज एक बार फिर वही पुराना जादू चला पाती है या नहीं।
यह भी पढ़ें: वृंदावन में यमुना नदी में स्टीमर पलटा, कई श्रद्धालुओं की मौत, रेस्क्यू जारी



